विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हिंदुत्व सनातन धर्म नहीं है', दिग्विजय सिंह ने फिर छेड़ी नई बहस; सावरकर का नाम लेकर BJP-RSS को घेरा

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:03 PM (IST)

दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर कहा है कि हिंदुत्व सनातन धर्म नहीं है और यह नफरत फैलाता है। उन्होंने ...और पढ़ें

दिग्विजय सिंह। (फाइल फोटो)

दिग्विजय सिंह। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को सनातन धर्म मानने से इनकार किया।

  2. उन्होंने वीर सावरकर का हवाला देकर भाजपा-संघ को घेरा।

  3. सिंह ने कहा हिंदुत्व नफरत फैलाता है, सनातन धर्म नहीं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदुत्व पर अपनी टिप्पणी को लेकर मचे विवाद के बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को दिवंगत वीर सावरकर का हवाला देते हुए कहा कि हिंदुत्व सनातन धर्म नहीं है। गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि नफरत फैलाना ही हिंदुत्व है और ऐसा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) करते हैं। ये वीर सावरकर को अपना नेता मानते हैं।

सावरकर का हवाला देकर भाजपा-संघ से पूछे सवाल

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सवाल उठाया कि भाजपा, विहिप और आरएसएस सनातन धर्म में विश्वास करते हैं या नहीं। दावा किया कि हिंदुत्व सनातन धर्म नहीं है। सावरकर ने स्वयं ऐसा कहा था। उन्होंने ही सबसे पहले हिंदुत्व शब्द का इस्तेमाल किया था।

बोले- हिंदुत्व को सनातन धर्म कैसे मान लें

सिंह ने कहा, मैंने हमेशा यही कहा है कि हमारा धर्म सनातन है, जो इस देश में हजारों सालों से मौजूद है। जब भी कोई धार्मिक आयोजन होता है तो हम क्या नारे लगाते हैं, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, सभी प्राणियों में सद्भावना हो और दुनिया का कल्याण हो। उन्होंने कहा कि यही हमारा सनातन धर्म है, जिसमें ये लोग विश्वास नहीं करते। वे हिंदुत्व को ही सनातन धर्म मानते हैं। हम इसे कैसे स्वीकार कर सकते हैं।

पहले भी नफरत फैलाने का लगाया था आरोप

इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने हिंदुत्व की व्याख्या को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। दावा किया था कि यह विचारधारा हिंदू धर्म के बजाय नफरत को बढ़ावा देती है और इसका सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में पदोन्नति के बाद अब अनुकंपा नियुक्ति के लिए चलेगा अभियान, 16 हजार लंबित मामलों के निराकरण की तैयारी

दिग्विजय सिंह ने कहा, जब मैंने सनातन धर्म का मुद्दा उठाया, इसके बाद ही भाजपा ने सनातन धर्म के बारे में बात करना शुरू किया। उनका धर्म हिंदुत्व है, सनातन नहीं। हिंदुत्व नफरत फैलाता है, हिंदू धर्म नहीं। सावरकर ने स्वयं कहा था कि हिंदुत्व का धर्म से कोई संबंध नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।