विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'विद्या बालन को डिनर का ऑफर और पूर्व CM की पत्नी पर टिप्पणी', विजय शाह का विवादों से है पुराना नाता

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Fri, 16 May 2025 02:39 PM (IST)

मध्यप्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह से जुड़ा विवाद गहराता जा रहा है। ताजा मामले में उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी ...और पढ़ें

एमपी के मंत्री विजय शाह के पुराने विवाद (फाइल फोटो)
एमपी के मंत्री विजय शाह के पुराने विवाद (फाइल फोटो)

HighLights

  1. विजय शाह ने पूर्व सीएम की पत्नी पर की थी टिप्पणी
  2. विद्या बालन को डिनर पर चलने का दिया था ऑफर

पीटीआई, भोपाल। मध्यप्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) इन दिनों अपने विवादास्पद बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब विजय शाह किसी विवाद में फंसे हैं। इससे पहले भी उनसे जुड़े कई ऐसे मामले हैं, जिसके बाद उनकी आलोचना हुई थी। इससे पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था।

विद्या बालन को दिया था डिनर का निमंत्रण

इतना ही नहीं, उन्होंने मध्यप्रदेश में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) को डिनर का निमंत्रण देने के बाद भी विवाद खड़ा हुआ था। फिलहाल, मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद विजय शाह के खिलाफ कर्नल सोफिया कुरैशी (Sofiya Qureshi) के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें, ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी और एक अन्य महिला अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने देशभर में खूब ख्याती प्राप्त की थी।

क्या था विजय शाह का बयान?

12 मई को इंदौर जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने कर्नल कुरैशी को 'आतंकवादियों की बहन' के रूप में पेश करने की कोशिश की, जिसके बाद हाई कोर्ट ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया।

साल 2013 में विजय शाह ने आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस अभद्र टिप्पणी ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था और उन्हें फिर मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था।

कांग्रेस ने विजय शाह पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदेश कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी अभय तिवारी ने कहा कि 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री की पत्नी के बारे में बेतुकी बातें करने के कारण विजय शाह को मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था।

उन्होंने कहा, "अब जब उन्होंने सेना पर बेशर्मी भरी टिप्पणी की है, तो भाजपा चुप है। क्य यही उनका राष्ट्रवाद है।" कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने विजय शाह को लेकर एक दावा किया है और कहा है कि उन्होंने नवंबर 2020 में एक और विवाद खडा किया था, जब वह वन मंत्री थे।

उन्होंने कहा, "विजय शाह ने कथित तौर पर बालाघाट जिले में फिल्म शेरनी की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री विद्या बालन को डिनर पर आमंत्रित किया था। फिल्म स्टार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद विजय शाह के विभाग ने फिल्म की शूटिंग की अनुमति वापस ले ली।"

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म निर्माण टीम के वाहनों को शूटिंग के लिए एक वन क्षेत्र में प्रवेश करने से कथित तौर पर रोक दिया गया था, एक दिन पहले ही विद्या बालन ने मंत्री के साथ डिनर पर जाने से इनकार किया था।"

आठवीं बार के विधायक हैं विजय शाह

हालांकि, मंत्री विजय शाह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने शूटिंग के लिए अनुमति लेने वालों के लंच/डिनर के निमंत्रण को ठुकरा दिया था। बता दें, हरसूद (एसटी) सीट से आठवीं बार विधायर चुने गए विजय शाह स्कूली शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। वह 1990 से लेकर 2023 तक अपने निर्वाचन क्षेत्र से अपराजित रहे हैं।

कोर्ट ने लगाई फटकार

विजय शाह के ताजा विवाद ने मध्यप्रदेश हाई कोर्ट (MP High Court) का ध्यान खींचा और कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए बुधवार को शाह को कर्नल कुरैशी के खिलाफ 'खतरनाक', 'अपमानजनक' टिप्पणी करने और 'गटर की भाषा' का इस्तेमाल करने के लिए फटकार लगाई और पुलिस को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ ने कहा कि यह टिप्पणी सशस्त्र बलों के लिए 'अपमानजनक' है। राज्य कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजय शाह से इस्तीफा मांगना चाहिए।

'अपनी बहन से ज्यादा कर्नल कुरैशी का सम्मान करता हूं'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि विजय शाह की मानसिकता 'भाजपा की ट्रोल सेना' जैसी है और प्रधानमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या उन्हें मंत्री की टिप्पणी उचित लगी।

आलोचनाओं के बीच शाह ने कहा कि अगर किसी को उनके बयान से ठेस पहुंची है तो वह 10 बार माफी मांगने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह कर्नल कुरैशी का अपनी बहन से भी ज्यादा सम्मान करते हैं।

'विजय शाह गद्दार है, कुर्सी का अहंकार है', कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देकर चौतरफा घिरे MP के मंत्री; कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।