विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP के रायसेन में वन विभाग की टीम पर हमला, एक कर्मचारी घायल; बोरवेल की खुदाई रोकने की गई थी टीम

Published: Sun, 19 Jan 2025 12:08 PM (IST)

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बोरवेल की खुदाई रोकने पर वन विभाग की टीम पर कई लोगों की भीड़ ...और पढ़ें

रायसेन में वन विभाग की टीम पर लोगों का हमला (फाइल फोटो)
रायसेन में वन विभाग की टीम पर लोगों का हमला (फाइल फोटो)

पीटीआई, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बोरवेल की खुदाई रोकने पर वन विभाग की टीम पर कई लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अवैध बोरवेल खोदने से रोकने पर लोगों के एक समूह ने वन विभाग की एक टीम पर हमला कर दिया।

उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) सुधीर पटेल ने इस मामले में बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सेहतगंज के जंगल में हुए हमले में वन विभाग का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपमंडल अधिकारी ने आगे कहा, वन भूमि पर अवैध बोरवेल की खुदाई के बारे में सतर्क होने के बाद डिप्टी रेंजर सर्जन सिंह मीना और वन रक्षक श्रीराम सरयाम मौके पर पहुंचे।

वन कर्मियों पर लाठी और लोहे की छड़ से हमला

उपमंडल अधिकारी ने आगे ये भी कहा, कथित आरोपी अमन शर्मा और उसके साथियों ने वन कर्मियों पर लाठियों और लोहे की छड़ों से हमला किया और हमले में सरयाम के सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सरयाम की मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की।

12 के खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारी ने ये भी बताया कि सरयाम को इलाज के लिए रायसेन के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है और खरबई पुलिस चौकी में शर्मा और 12 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसडीओ ने बताया कि पिछले छह महीने में इलाके में वन टीम पर यह तीसरा हमला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।