Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    103 साल के स्वतंत्रता सेनानी ने अकेलापन दूर करने के लिए उठाया कदम, 49 वर्ष की दुल्हन से किया तीसरा निकाह

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 06:30 AM (IST)

    भोपाल में एक शख्स ने 103 साल की उम्र में निकाह कर फिर अपनी दुनिया बसाई है। दरअसल शनिवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आया। इसमें 103 साल के बुज ...और पढ़ें

    103 साल के स्वतंत्रता सेनानी ने अकेलापन दूर करने के लिए उठाया कदम।
    103 साल के स्वतंत्रता सेनानी ने अकेलापन दूर करने के लिए उठाया कदम।

    HighLights

    1. भोपाल में स्वतंत्रता सेनानी ने अकेलापन दूर करने के लिए किया तीसरा निकाह
    2. 103 साल की उम्र में निकाह कर बसाई अपनी दुनिया

    जागरण न्यूज नेटवर्क, भोपाल। भोपाल में एक शख्स ने 103 साल की उम्र में निकाह कर फिर अपनी दुनिया बसाई है। दरअसल, शनिवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आया। इसमें 103 साल के बुजुर्ग निकाह के बाद आटो से अपनी 49 साल की बेगम को घर ले जाते दिख रहे हैं। लोगों की मुबारकबाद को वह खुशी-खुशी स्वीकार करते नजर आए।

    स्वतंत्रता सेनानी का है वीडिया

    वीडियो भोपाल के इतवारा में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी हबीब नजर का है। उन्हें इलाके में लोग मंझले भाई के नाम से भी जानते हैं। वीडियो पिछले साल का है, जो इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर बहुप्रसारित हुआ। उन्होंने नवंबर 2023 में फिरोज जहां से शादी की। संभवत: वह मध्य प्रदेश के सबसे उम्रदराज दूल्हा हैं, जिसने उम्र के इस पड़ाव में शादी की है।

    अकेलापन दूर करने के लिए किया निकाह

    हबीब नजर का कहना है कि अकेलापन दूर करने के लिए उन्होंने यह निकाह किया था। हबीब भोपाल के नेता थे और उर्दू अखबार का संचालन करते थे, जो अब बंद हो चुका है। स्वतंत्रता सेनानी होने के नाते भोपाल से लेकर दिल्ली तक उनका कई बार सम्मान हो चुका है। महात्मा गांधी समेत देश के कई बड़े नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें हैं।

    पहले मना किया था फिर हां कर दी..

    हबीब के रिश्ते के पोते अमीर खान ने बताया कि नाना का पहला निकाह नासिक में हुआ था। दूसरा लखनऊ में हुआ। दोनों पत्नियों की मौत हो गई। उनकी कोई संतान भी नहीं है। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं था। इस कारण उन्होंने तीसरा निकाह कर लिया। अमीर ने बताया कि वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद मीडिया के लोग उनके घर पहुंच रहे हैं।

    खबरें और भी

    वहीं, फिरोज जहां का कहना है कि उन्होंने पहले निकाह के लिए मना कर दिया था, लेकिन बाद में बुजुर्ग पति की खिदमत के लिए शादी करने का फैसला ले लिया। मैंने अपनी मर्जी से शादी की है और इस निकाह से खुश हूं। फिरोज जहां का यह भी कहना है कि हबीब इस उम्र में भी स्वस्थ हैं। उनको कोई गंभीर बीमारी नहीं है।