पहचान छुपाकर छत्तीसगढ़ की नाबालिग से दोस्ती, इंदौर लाकर किया दुष्कर्म; आरोपित दानिश गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर पहचान छिपाकर हुई दोस्ती एक नाबालिग के लिए गंभीर आपराधिक मामले में बदल गई। इंदौर में एक युवक को नाबालिग से दुष्कर्म और धोखे से संबंध बना ...और पढ़ें

नाबालिग से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक नाबालिग के लिए गंभीर आपराधिक मामले में बदल गई। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को नाबालिग के साथ दुष्कर्म और पहचान छिपाकर कथित रूप से धोखे से संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। उसकी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से साजन नाम से पहचान रखने वाले युवक से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसे भरोसे में लेकर इंदौर बुलाया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि 20 मई को युवक कथित रूप से पीड़िता को इंदौर लेकर आया और कुलकर्णी नगर क्षेत्र के पास एक सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मारपीट के दौरान खुला मामला
गुरुवार को युवक पीड़िता को लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि युवक नाबालिग के साथ मारपीट कर रहा था। वहां मौजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जब यह देखा तो हस्तक्षेप किया। मामला जानने के बाद वे दोनों को लेकर थाने पहुंचे।
थाने पहुंचने पर पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। उसने आरोप लगाया कि युवक ने शुरुआत में अपनी पहचान अलग बताई थी और शादी का भरोसा देकर उसे इंदौर लाया था। बाद में उसे पता चला कि युवक का असली नाम दानिश है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।