यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Elections 2024: विदिशा से शिवराज, तो गुना से सिंधिया लड़ेंगे चुनाव; BJP की पहली सूची में MP से 24 उम्मीदवार
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज स ...और पढ़ें

HighLights
- 29 में से 5 सीटों को भाजपा ने होल्ड पर रखा, 24 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान
- खजुराहो से वीडी शर्मा, रीवा से जनार्दन मिश्रा और सतना से गणेश सिंह को टिकट
ऑनलाइन डेस्क, भोपाल। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित मध्य प्रदेश के 24 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया। बता दें कि मध्य प्रदेश की 29 में से 14 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
कहां से चुनाव लड़ेंगे शिवराज सिंह चौहान?
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने विदिशा से उम्मीदवार बनाया है। यह शिवराज सिंह चौहान की पारंपरिक सीट मानी जाती है। मुख्यमंत्री बनने से पहले शिवराज विदिशा सीट का ही प्रतिनिधित्व करते थे।
कहां से कौन लड़ेगा चुनाव?
| उम्मीदवार | सीट |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया | गुना |
| शिवराज सिंह चौहान | विदिशा |
| गणेश सिंह | सतना |
| जनार्दन मिश्रा | रीवा |
| आशीष दुवे | जबलपुर |
| फग्गन सिंह कुलस्ते | मंडला |
| दर्शन सिंह | होशंगाबाद |
| आलोक शर्मा | भोपाल |
| सुधीर गुप्ता | मंदसौर |
| अनीता चौहान | रतलाम |
| गजेंद्र पटेल | खरगौन |
| पाटिल | खंडवा |
| दुर्गादास उइके | बैतूल |
| राहुल लोधी | दमोह |
| वीडी शर्मा | खजुराहो |
| शिव मंगल तोमर | मुरैना |
| संध्या राय | भिंड |
| भारत सिंह कुशवाहा | ग्वालियर |
| लता वानखेड़े | सागर |
| वीरेंद्र खटीक | टीकमगढ़ |
| डॉ राजेश मिश्रा | सीधी |
| हिमाद्री सिंह | शहडोल |
| दर्शन सिंह चौधरी | होशंगाबाद |
| महेंद्र सिंह सोलंकी | देवास |