विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश: मंडला में गणेश पंडाल में करंट लगने से 4 की मौत, 2 घायल

Published: Sat, 26 Sep 2026 09:59 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2026 10:03 AM (IST)

मध्य प्रदेश के मंडला जिले के हीरापुर गांव में गणेश विसर्जन के बाद मंच पर सो रहे लोगों को करंट ...और पढ़ें

मंडला में गणेश पंडाल में बिजली का झटका लगने से लोगों की मौत (जागरण)

मंडला में गणेश पंडाल में बिजली का झटका लगने से लोगों की मौत (जागरण)

HighLights

  1. मंडला के हीरापुर गांव में करंट लगने से हादसा।

  2. गणेश विसर्जन के बाद मंच पर सो रहे थे लोग।

  3. हादसे में चार लोगों की मौत, तीन घायल।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में करंट लगने से चार लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में तीन लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे मंडला जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

शुक्रवार, 25 सितंबर को गणेश विसर्जन के बाद जब लोग लौटकर आए, तब पंडाल में लगे मंच पर ही सो गए। पंडाल में करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे का बताया जा रहा है।

हादसे में मृतकों की पहचान बिरेन्द्र भांगर (55), कृष्ण कुमार भांबरे (19), रवि (24) और जैनू भांबरे (39) के रूप में हुई है।

गणेश पंडाल में करंट लगने से मौत

नैनपुर थाना प्रभारी मंसाराम वगेन ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि युवक गणेश पंडाल में सो रहे थे। इसी दौरान शार्ट सर्किट होने से एम्पलीफायर का कनेक्शन वायर टूटकर उनके ऊपर गिर गया।

मंडला में पिछले दो दिनों से बारिश हुई थी। क्षेत्र में बारिश होने के कारण पंडाल और आसपास के स्थान में नमी थी। इसी वजह से टूटे तार के संपर्क में आने से लोग करंट की चपेट में आ गए।

पंडाल में हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। गांव वालों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। नैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को मिली जान से मारने की धमकी, भोपाल से उज्जैन तक सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी