विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, Organ Donor के परिवारों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

Published: Sun, 23 Mar 2025 08:43 PM (IST)

मध्य प्रदेश सरकार अंगदान करने वालों को सम्मानित करने के साथ उनके परिवार को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देगी ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नई पहल।
मध्य प्रदेश में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नई पहल।

HighLights

  1. अंगदान करने वालों को सालाना 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा।
  2. राज्य में अंगदान जागरूकता के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है।

जेएनएन, भोपाल। अंगदान करने वालों को अंतिम संस्कार के समय गार्ड ऑफ ऑनर देने का निर्णय लेने के बाद मध्य प्रदेश सरकार उनके स्वजन को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देगी। इसके तहत प्रति परिवार वर्ष में पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क उपचार की सुविधा रहेगी। आय सीमा का कोई बंधन नहीं रहेगा।

जागरूकता बढ़ाने के लिए डॉक्यूमेंट्री

मध्य प्रदेश चिकित्सा विभाग के संचालक डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शीघ्र ही इस संबंध में शासन स्तर पर निर्णय हो जाएगा। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी 18 लाख रुपये से डॉक्यूमेंट्री बनवाई जा रही है। इसके अलावा स्टेट आर्गन एवं टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन पोर्टल भी तैयार कर रहा है, जिसमें अंगदान करने वाले और जरूरतमंद दोनों पंजीयन करा सकेंगे।

नेशनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन की रिपोर्ट क्या कहती है?

बता दें कि नेशनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन की वर्ष 2023 की रिपोर्ट के अनुसार अंगदान में तमिलनाडु देश में अव्वल है। वहां वर्ष 2023 में 500 से अधिक अंग प्रत्यारोपण हुए। इसके बाद तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात का नंबर है।

मध्य प्रदेश में वर्ष 2016 से अब तक करीब 65 ब्रेन डेड लोगों के 243 अंगदान हुए। आयुष्मान भारत केंद्र की योजना है, जिसमें केंद्र व राज्य दोनों मिलकर प्रीमियम देते हैं, पर राज्य आवश्यकता के अनुसार कुछ समूहों को अलग से जोड़ सकते हैं। उसका प्रीमियम राज्य सरकार चुकाती है।

यह भी पढ़ें: Indore: स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का विचार, दो महीने में लोगों ने बचाई पौने दो करोड़ यूनिट बिजली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।