Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम चरण की Peddi में दिखा मध्य प्रदेश का दमखम, हरदा के पहलवान अर्पित ने सिखाईं कुश्ती की बारीकियां

    By Vijay VishnoiEdited By: Ravindra Soni
    Updated: Mon, 08 Jun 2026 07:14 PM (IST)

    हरदा के पहलवान अर्पित विश्नोई ने हैदराबाद में तीन महीनों तक फिल्म के नायक राम चरण सहित दूसरे कलाकारों को कुश्ती का प्रशिक्षण दिया। फिल्म में कुश्ती का ...और पढ़ें

    फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण।

    फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण।

    HighLights

    1. पेड्डी के फिल्मांकन के दौरान तीन माह कुश्ती की बारीकियां सिखाईं।

    2. अर्पित विश्नोई की तकनीकी देखरेख में शूट हुए फिल्म के कुश्ती सीन।

    3. फिल्म के एक दृश्य में रेफरी की भूमिका में भी नजर आए अर्पित।

    विजय विश्नोई, हरदा। दक्षिण की हालिया रिलीज और चर्चित फिल्म 'पेड्डी' के कुश्ती दृश्यों की जीवंतता की चर्चा खूब हो रही है। इस सिनेमाई कुश्ती को यह स्वरूप देने में हरदा के अर्पित विश्नोई की भी मेहनत है। पहलवान अर्पित ने हैदराबाद में तीन महीनों तक फिल्म के नायक राम चरण सहित दूसरे कलाकारों को कुश्ती का प्रशिक्षण दिया है। फिल्म में कुश्ती का एक एक दृश्य उनके तकनीकी देखरेख में शूट किया गया। इस फिल्म के एक दृश्य में कुश्ती रेफरी की भूमिका में भी दिखे हैं।

    हरदा जिले के कड़ोला गांव निवासी किसान शरद विश्नोई के बेटे अर्पित विश्नोई राष्ट्रीय स्तर के पहलवान और अंतरराष्ट्रीय कोच हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती खेलो इंडिया स्मार्ट सेंटर खंडवा में है। कुश्ती के मैट से सिनेमा की यात्रा पर उन्होंने बताया कि उनके गुरु इंदौर निवासी अर्जुन पुरस्कार विजेता और पूर्व पहलवान कृपाशंकर पटेल विश्नोई ने दंगल फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा को प्रशिक्षित किया था।

    उन्हीं के मार्गदर्शन में 'पेड्डी' के निर्माताओं ने प्रस्ताव दिया था। इस फिल्म के लिए वे 25 दिसंबर से चार अप्रैल तक हैदराबाद आते-जाते रहे। हैदराबाद स्थित भूत बंगला, इंडस्ट्रीयल एरिया, रामोजी फिल्म सिटी सहित अन्य स्थानों पर इस फिल्म के दृश्य फिल्माए गए।

    फिल्म में दिखे हरदा के दो अन्य पहलवान

    पेड्डी में कोच प्रतीक विश्नोई तो दिखाई ही दिए, साथ ही शहर के अरविंद कुश्ती अखाड़ा से जुड़े दो पहलवान रेवापुर निवासी आलोक विश्नोई और हरदा निवासी अभिषेक सोदे भी नजर आए। अखाड़े के कोच अखिलेश कालीराणा ने बताया कि आलोक और अभिषेक बेहतर पहलवान हैं। उनका फिल्म में दिखाई देना गौरव की बात है।

    खबरें और भी

    स्पोर्ट ड्रामा है पेड्डी

    सुपरस्टार रामचरण की फिल्म पेड्डी चार जून को रिलीज हुई है। यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जिसमें फिल्म का नायक पेड्डी अपने गांव और लोगों की पहचान के लिए खेल को माध्यम बनाता है। रविवार तक यह फिल्म देश में 150 करोड़ के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर चुकी थी।

    यह भी पढ़ें- भोपाल की नवाब संपत्तियों पर फिर छिड़ी बहस: 1370 एकड़ जमीन की जांच की मांग, सैफ अली खान परिवार के भी खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड