Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Congress President Election: दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा भारी

    By Jagranv NewsEdited By: PRITI JHA
    Updated: Fri, 30 Sep 2022 01:20 PM (IST)

    Congress President अशोक गहलोत के बाद अब दिग्विजय सिंह भी अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए हैं। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे का लगभग कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय ...और पढ़ें

    Mallikarjun Kharge, Digvijaya Singh: दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, बनेगे खड़गे के प्रस्तावक
    Mallikarjun Kharge, Digvijaya Singh: दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, बनेगे खड़गे के प्रस्तावक

    इंदौर, जागरणऑनलाइन डेस्क। Congress President: कांग्रेस अध्यक्ष बनने में एक से एक मोड़ आ रहे हैं, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की शुक्रवार को आखिरी तारीख है। नई जानकारी के अनुसार, अशोक गहलोत के बाद अब दिग्विजय सिंह भी अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए हैं। वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे का लगभग कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय है। मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार के करीबी रहे हैं। अब तक की स्थिति के मुताबिक, उनका मुकाबला शशि थरूर से होगा।  

    दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान

    जानकारी हो कि दिग्विजय सिंह ने आज ये बड़ा ऐलान किया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे मेरे नेता हैं। मैं उनका प्रस्ताव बनूंगा। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज नामांकन दाखिल करेंगे। यह सूचना सामने आने के बाद दिग्विजय सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके घर जाकर मुलाकात की। नामांकन पत्र लेने के बाद दिग्विजय सिंह लगातार पार्टी के बड़े नेताओं से मिल रहे हैं।

    गहलोत ने किया था ऐलान अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे

    मालूम हो कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को ऐलान किया था कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बाद से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष बनने की संभावना बढ़ गई थी।अब ऐसा लगता है कि रात तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि मुकाबला किन-किन नेताओं के बीच होगा।

    जानकारी हो कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका (नामांकन भरने में) समर्थन करुंगा।

    खबरें और भी

    गांधी परिवार ने इस चुनाव में कुछ दखल नहीं दिया

    कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा नेता अपनी आंख खोलो और देखो की कांग्रेस में चुनाव होता है आपके यहां नहीं होता...दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने निर्णय लिया है कि वे खड़गे जी के प्रस्तावक बनेंगे। उनको मैं प्रणाम करता हूं। गांधी परिवार ने इस चुनाव में कुछ दखल नहीं दिया है ।

    कांग्रेस को हम मजबूत करेंगे

    जानकारी हो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए दिल्ली AICC कार्यालय पहुंचे हैं । वहीं, दूसरी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर खड़गे जी के नामांकन (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) के संबंध में निर्णय लिया है, मैं उनके लिए प्रस्तावक बनूंगा। हम कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

    सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बने

    वहीं दूसरी और राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट के समर्थक AICC कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए हैं। एक समर्थक ने कहा की हम सचिन पायलट को राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। ये हमारी मांग है। अगर कांग्रेस में जमीनी नेता उत्पन्न नहीं होंगे तो कांग्रेस का ये ही बंटाधार होता रहेगा।

    MP Free Laptop Yojana 2022: शिवराज सरकार होनहार विद्यार्थियों को देगी फ्री लैपटाप, छात्रों के खाते में आएंगे 25,000 रुपए

    MP News: खंडवा के भगवान टेलर को किसी भी मंदिर का नाम बता दें वो तुरंत सिल देंगे मूर्तियों के पोशाक, लगी रहती भक्तों की भीड़