यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोल्ड शोरूम में 5 करोड़ की चोरी का मास्टर माइंड गिरफ्तार, इन तीन नंबरों पर बार-बार करता था काल
MP Crime News गोल्ड शोरूम से 5 करोड़ के सोने के गहने चुराने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपित का नाम गोपी है जो लगातार अपनी त ...और पढ़ें

जबलपुर, जागरण आनलाइन डेस्क। MP Crime News : गोपी उर्फ गुलाम मुस्तफा सुपर मार्केट के सामने स्थित सोने के शोरूम में साढ़े पांच करोड़ के सोने के जेवर चुराने वाले मास्टरमाइंड की तीन गर्लफ्रेंड हैं। वह लगातार तीनों के संपर्क में था। पुलिस द्वारा की गई जांच में यह खुलासा हुआ है। सबसे पहले पुलिस ने गोपी को गिरफ्तार किया था।
जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगा। इसके बाद, उसका मोबाइल काल रिकार्ड खंगाला गया। जिससे पता चला कि वह तीन मोबाइल नंबरों पर बार-बार काल करता था। जांच में पता चला कि ये तीनों नंबर उसकी प्रेमिकाओं के हैं। मोतीनाला की रहने वाली गोपी 42 साल का है। दूसरा आरोपी पुराना पुल गोहलपुर का है उसकी उम्र 32 साल है। अजीजगंज पसियाना के रहने वाले आरिफ की उम्र 28 साल बतायी गई है।
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चोरी में शामिल मास्टरमाइंड गोपी व बैजुद्दीन उर्फ बैजू व आरिफ को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। इधर गुरुवार को एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे और चोरों को पकड़ने वाली पूरी टीम को बधाई दी।
पुलिस का सायरन भी सुना
मिली जानकारी के अनुसार 15 अगस्त की रात को जब गोपी और बैजुद्दीन ने चोरी की तब पुलिस की गाड़ी का सायरन भी सुना था। थोड़ी देर इंतजार किया और उसके बाद शो रूम में दाखिल हुआ। चोरों को पकड़ने में देरी के कारणों की पुलिस अधिकारियों द्वारा समीक्षा की गई है।
खबरें और भी
जिसमें सामने आया कि अलग-अलग जगहों पर लगे कैमरों में कुछ खराब थे। स्थानीय मुखबिर प्रणाली भी कमजोर साबित हुई है, इसलिए शहर में चोरों के होने के बाद भी पुलिस को मामले को सुलझाने में 14 दिन लगे, हालांकि इसे पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।