Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश में भाजपा ने मनाया बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत का विजयोत्सव, जगह-जगह बंटी झालमुड़ी, शिवराज बोले- वर्षों की साधना पूरी

    Updated: Mon, 04 May 2026 10:15 PM (IST)

    भोपाल सहित मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत का जश्न मनाया, झालमुड़ी बांटी गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिव ...और पढ़ें

    भाजपा कार्यालय में शिवराज को झालमुड़ी खिलाते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

    भाजपा कार्यालय में शिवराज को झालमुड़ी खिलाते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। बंगाल में ऐतिहासिक विजय से भाजपा के कार्यकर्ता गदगद हैं। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में भाजपा कार्यकताओं ने जमकर विजयोत्सव मनाया। चुनाव में जीत की प्रसन्नता का प्रकटीकरण झालमुड़ी खिलाकर किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर विजय उत्सव मनाया गया।

    पार्टी के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में आयोजित विजय उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संबोधन मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यहां सुना।

    अंग-बंग-कलिंग में भाजपा का झंडा लहरा रहा : मोहन

    विजय उत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग-बंग-कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी देश की जनता के लिए सबसे बड़ा विश्वास बन चुकी है। पार्टी को बंगाल, असम, पुडुचेरी चुनाव में मिला जनादेश साबित करता है अब चुनाव तुष्टीकरण और फेक मेनिफेस्टो से नहीं सुशासन के आधार पर जीते जाते हैं। बंगाल का चुनाव ‘ममता बनाम जनता’ बन गया था। जनता ने हिंसा, भय और भ्रष्टाचार की राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है। ममता जब निर्ममता करेंगी, तब उसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी।

    MP BJP V 21565

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि असम ने फिर एक बार घुसपैठियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियों को राज्य की सेवा का अवसर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में सुशासन की बयार आगे बढ़ रही है।

    खबरें और भी

    इंडी गठबंधन को जनता ने नकारा : खंडेलवाल

    वहीं, प्रदेश भाजपाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि विधानसभा के चुनाव परिणाम स्पष्ट बता रहे हैं कि इंडी गठबंधन को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। ये परिणाम राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ जनता की अभिव्यक्ति है। देश में लगातार 12 वर्षों तक केंद्र की सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा का नए राज्यों में विस्तार होना, वोट शेयर का बढ़ना और जनता का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि भाजपा आज देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक शक्ति बन चुकी है।

    BJP Jhalmuri 21541

    पूरे चुनाव के दौरान स्पष्ट दिखा कि राहुल गांधी इंडी गठबंधन को एकजुट रखने और प्रभावी नेतृत्व देने में पूरी तरह से विफल रहे। चुनाव परिणामों के बीच राहुल गांधी का विदेश में होना यह दर्शाता है कि वे गंभीर नेतृत्व देने में असफल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- MP में किसानों को राहत : अब एक ही बार में मिलेगा पूरा खाद कोटा, खरीफ सीजन से पहले सरकार का बड़ा फैसला

    मोदी के नेतृत्व में वर्षों की साधना हुई पूरी : शिवराज

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बंगाल में पार्टी की प्रचंड जीत पर कहा कि मेरे मन में हमेशा सवाल रहता था कि बंगाल में जीत कब मिलेगी। वर्षों की हमारी साधना और मेहनत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई है। वोट बैंक की राजनीति के कारण बंगाल में डेमोग्राफी बदली और अवैध घुसपैठ ने हालात खराब किए। वहां अराजकता और गुंडाराज जैसी स्थिति थी, जिसके लिए तृणमूल कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार रही। जनता ने बंगाल और देश के हित में नरेन्द्र मोदी पर अगाध विश्वास जताया है।