Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Cabinet: मंत्री पद की दौड़ में जातिगत-क्षेत्रीय समीकरण भुनाने में जुटे दावेदार, अगले पांच दिनों में तैयार होगा मोहन का मंत्रिमंडल

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 06:30 AM (IST)

    MP Cabinet एमपी में मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए दावेदार जातिगत क्षेत्रीय समीकरण और अन्य तर्कों के आधार पर खुद को प्रबल बताकर अपने आकाओं के पास जो ...और पढ़ें

    MP Cabinet: क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर तैयार हो रही प्रबल दावेदारी
    MP Cabinet: क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर तैयार हो रही प्रबल दावेदारी

    HighLights

    1. विधानसभा सत्र की समाप्ति यानी 21 दिसंबर के बाद होने की संभावना है।
    2. 25 दिसंबर के पहले इसे करने की तैयारी है

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। मोहन सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार विधानसभा सत्र की समाप्ति यानी 21 दिसंबर के बाद होने की संभावना है। 25 दिसंबर के पहले इसे करने की तैयारी है। संभावित मंत्रियों के नामों पर मुख्यमंत्री और अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक दौर की बैठक हो चुकी है। इस बैठक के बाद कई दावेदार अपना नाम नहीं होने की खबरों से सहम गए हैं।

    क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर तैयार हो रही प्रबल दावेदारी

    वह जातिगत, क्षेत्रीय समीकरण और अन्य तर्कों के आधार पर खुद को प्रबल दावेदार बताते हुए अपने आकाओं के पास जोर लगा रहे हैं तो कुछ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शरण में हैं। चर्चा है कि कुछ नामों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री एक बार फिर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं। दरअसल, भाजपा सरकार अपने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार लोकसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से करना चाहती है। इसके लिए क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों के साथ सभी संसदीय क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश हो रही है, लेकिन मंत्रिमंडल का आकार छोटा होने की स्थिति में सभी को साधने में मुश्किल आ रही है। इसी कारण माना जा रहा है कि मोहन यादव मंत्रियों के नामों पर चर्चा के लिए फिर दिल्ली जा सकते हैं।

    भाजपा विधायकों को मुख्यमंत्री ने कराया भोज, हंसी ठिठोली के बीच चली चुनावी चर्चा

    मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंगलवार को भाजपा विधायकों को भोज कराया। यादव ने विंध्य कोठी स्थित अपने निवास पर भोज आयोजित किया था। भाजपा विधायक दल के सभी विधायक भोज में शामिल हुए। हंसी ठिठोली के बीच नव निर्वाचित विधायकों ने लोकसभा चुनाव को लेकर आपस में चर्चा भी की। भोज में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, सामयिक अध्यक्ष गोपाल भार्गव सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा विधायक और पहली बार के विधायक भी शामिल हुए। भोज के दौरान एक दूसरें को बधाई देने का सिलसिला भी जारी रहा।

    यह भी पढ़ें- MP News: CM मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लिया, सरकारी कर्मचारियों को दी नसीहत

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज, 6 से 22 जनवरी तक जुड़ेंगे नये नाम; कलेक्टर ने जारी किये आदेश

    खबरें और भी