Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: 'कैसे नहीं कर पाए दादा', नरोत्तम मिश्रा ने स्वीकारी हार तो BJP कार्यकर्ता ने भरी सभा में टोका

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 02:43 PM (IST)

    MP chunav 2023 मध्यप्रदेश चुनाव में भाजपा को बम्पर जीत मिलने के बाद पार्टी में खुशी की लहर है। इस बड़ी जीत के बावजूद कई बड़े नेताओं को हार का स्वाद चख ...और पढ़ें

    MP chunav 2023 भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने हार स्वीकारी।
    MP chunav 2023 भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने हार स्वीकारी।

    एजेंसी, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को बम्पर जीत मिलने के बाद पार्टी में खुशी की लहर है। भाजपा की इस जीत में सीएम शिवराज और केंद्र की योजनाओं का अहम रोल माना जा रहा है। हालांकि, इस बड़ी जीत के बावजूद कई बड़े नेताओं को हार का स्वाद चखना पड़ा है।

    खुद स्वीकारी हार

    इसमें सबसे चर्चित नाम भाजपा की पूर्व सरकार में गृह मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा का है। नरोत्तम मिश्रा ने हार के बाद आज कार्यकर्ताओं के सामने अपनी हार स्वीकारी और जनता का फैसला सबसे बड़ा बताया। 

    कार्यकर्ता ने टोका

    इस बीच हार के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जब नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शायद जनता को लगा कि हम उनके लिए काम नहीं कर पाए, तभी एक कार्यकर्ता ने उन्हें टोक दिया। कार्यकर्ता ने कहा, 'कैसे नहीं कर पाए दादा, सब हुआ है...'। इसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें आगे बोलने से रोक दिया।

    भाजपा को मिली है 163 सीटें

    बता दें कि भाजपा को मध्यप्रदेश में 230 में से 163 सीटें मिली हैं। वहीं, कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस इस बार केवल 66 सीट ही जीत पाई है। वहीं, एक सीट अन्य के खाते में गई है। 

    कई दिग्गज हारे

    भाजपा की जीत की आंधी के बीच कई ऐसे नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा है, जिनकी जीत पक्की मानी जा रही थी। इनमें निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और सतना से सांसद गणेश सिंह शामिल हैं।

    खबरें और भी