Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP में अब घर बैठे करवाएं दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, भोपाल में साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ, 75 से ज्यादा सेवाएं पेपरलेस

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 05:28 PM (IST)

    मध्य प्रदेश में अब नागरिक देश के किसी भी कोने से दस्तावेजों का ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'साइबर पंजीयन कार्यालय ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन किया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में सुशासन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब नागरिक देश के किसी भी कोने में बैठकर प्रदेश में दस्तावेजों का पंजीयन करा सकेंगे। नई व्यवस्था से लोगों को रजिस्ट्री कार्यालयों के चक्कर से राहत मिलेगी और पूरी प्रक्रिया तेज, पारदर्शी व पेपरलेस बनेगी।

    राजधानी में स्थित भोपाल के पंजीयन भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘साइबर पंजीयन कार्यालय’ का उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक सुविधा के जरिए प्रदेशभर में पंजीयन प्रक्रिया को डिजिटल और फेसलेस बनाने की पहल शुरू की गई है।

    75 से अधिक सेवाएं अब ऑनलाइन

    नई प्रणाली के तहत 75 से ज्यादा सेवाओं को जोड़ा गया है। लोन दस्तावेज, मुख्तारनामा, माइनिंग लीज, हलफनामा और महिला सह-स्वामित्व अंतरण जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज अब पूरी तरह डिजिटल माध्यम से पंजीकृत किए जा सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि कागजी कार्रवाई और मानवीय हस्तक्षेप भी कम होगा।

    यह भी पढ़ें- MP के IAS अधिकारी अवि प्रसाद ने किया तीसरा विवाह, दोनों पूर्व पत्नियां हैं कलेक्टर

    फेसलेस पंजीयन का लाइव डेमो

    उद्घाटन अवसर पर ऑनलाइन फेसलेस पंजीयन प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया। डेमो में दिखाया गया कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से बिना कार्यालय पहुंचे, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से दस्तावेजों का पंजीयन संभव है।

    खबरें और भी

    सरकार का मानना है कि यह पहल ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी। डिजिटल माध्यम से पंजीयन व्यवस्था लागू होने से प्रदेश में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अधिक जवाबदेह और तकनीक-सक्षम बनेगी।