यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंतर्कलह, ग्रामीण जिला अध्यक्षों को हटाने पर तकरार
MP Election 2023 यदि जिलाध्यक्ष कोई पिछड़ा वर्ग का बनाया जाता है तो दोनों विधानसभा क्षेत्र हूजूर व बैरसिया जीता कर देंगे। कांग्रेस सरकार बनेगी और कमल ...और पढ़ें

भोपाल, जेएनएन। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंर्तकलह सामने आने ली है। कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटने लगा है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ के नाम एक पत्र लिखा। इसमें भोपाल जिला ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्वत को हटाने की मांग की। यह पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसमें ग्रामीण व हुजूर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों के हस्ताक्षर हैं। इसमें कहा गया है कि जिस तरह कांग्रेस ने चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा को हटाकर प्रदीप मोनू सक्सेना को कमान सौंपी।
संगठन की हालत नाजुक
वैसे ही ग्रामीण अध्यक्ष अरुण श्रीवास्वत को भी हटाया जाए। पत्र में बताया गया है कि इनके कार्यकाल में हुजूर और बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका, जिला पंचायत, जनपद पंचायत का एक भी चुनाव कांग्रेस नहीं जीती। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में संगठन की हालत नाजुक है। जिस वर्ग से श्रीवास्तव आते हैं, उस वर्ग के ग्रामीण क्षेत्र में कम लोग रहते हैं।
ये बन रहे समीकरण
यदि जिलाध्यक्ष कोई पिछड़ा वर्ग का बनाया जाता है तो दोनों विधानसभा क्षेत्र हूजूर व बैरसिया जीता कर देंगे। कांग्रेस सरकार बनेगी और कमल नाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका ग्रामीण कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की होगी। इंटरनेट मीडिया पर यह भी प्रसारित हो रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हाल ही में बैरसिया में पहुंचे थे। उन्होंने जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्रीवास्तव को मंडल सेक्टर को लेकर फटकार लगाई थी।
डर से माहौल खराब
इसी के चलते कुछ दिग्विजय सिंह समर्थक कांग्रेसियों ने पत्र लिखकर श्रीवास्तव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं इस संबंध में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा के इशारे पर कुछ लोगों ने हरकत की है। कुछ गिने-चुने कार्यकर्ताओं की मांग से कुछ नहीं होता है। ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी जानते हैं। कांग्रेस विधानसभा चुनाव जीत रही है। इस डर से माहौल खराब करने के लिए इस मुझे हटाने का पत्र लिख कर प्रसारित किया गया है।