विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP में नाबालिग को मतांतरित कर किया निकाह, बुर्का पहन घर पहुंची तो मचा बवाल, दो हिंदू सहेलियां भी शिकार

Published: Thu, 16 Apr 2026 09:45 PM (IST)

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की एक नाबालिग लड़की को भोपाल के अल्तमश खान ने मतांतरित कर निकाह किया और ...और पढ़ें

मप्र में लव जिहाद (प्रतीकात्मक चित्र)

मप्र में लव जिहाद (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लव जिहाद का जाल अब बच्चियों तक भी पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के पिपरई की एक किशोरी बुर्का पहनकर अपने घर पहुंची तो वहां बवाल मच गया। मां ने पूछा तो पता चला कि इस लड़की को मतांतरित कर भोपाल का एक मुस्लिम युवक निकाह कर चुका है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने भोपाल के तीन युवकों के विरुद्ध मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम व दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ऐसे फंसाया जाल में

पुलिस के मुताबिक पीड़िता के मामा भोपाल में रहते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाली दो किशोरियां इसकी सहेली थीं। उन्हीं के जरिये करीब चार महीने पहले वह मुस्लिम युवक अल्तमश खान के संपर्क में आई। पांच अप्रैल को अल्तमश खान किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। उसने किशोरी का मतांतरण कराकर निकाह कर लिया। इसके बाद 10 दिनों तक उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

दोनों सहेलियां भी मतांतरित

इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिन दो सहेलियों के माध्यम से किशोरी अल्तमश खान के संपर्क में आई थी, वे भी साल 2025 में मतांतरित हो चुकी हैं। उनमें से एक से भोपाल के जिंसी निवासी आहत शेख और दूसरी से गल्ला मंडी निवासी अरहान अली ने निकाह किया है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में जेल से छूटे रेप के आरोपित को पीड़िता ने सरेबाजार चप्पल से पीटा, घसीटकर ले गई थाने, Video वायरल

पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए अल्तमश खान के अलावा दूसरे दोनों युवकों को भी आरोपित बनाया है। उप संभागीय पुलिस अधिकारी विवेक शर्मा का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हैं। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।