Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP में कांग्रेस MLA का विवादित बयान, कहा- 'खूबसूरत लड़की दिखे तो हो सकता है रेप', दुष्कर्म को धर्मग्रंथ से जोड़ा

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 02:22 PM (GMT+05:30)

    कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि सुंदर लड़की दिखने पर रेप हो सकता है, और एससी/एसटी/ओबीसी मह ...और पढ़ें

    कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया (फाइल फोटो)

    कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। दतिया जिले की भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक व दलित नेता फूल सिंह बरैया एक बार फिर अपने बयान को लेकर तीखे विवादों में फंस गए हैं। महिलाओं और बेटियों से जुड़े बेहद संवेदनशील मुद्दे पर दिए गए उनके बयान ने न सिर्फ राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी गहरी नाराजगी पैदा कर दी है।

    उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें बरैया ऐसा बयान देते नजर आए, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि “अगर रास्ते में खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है और रेप जैसी घटनाएं हो सकती हैं।” इस एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मंचों तक आक्रोश की लहर दौड़ा दी।

    यहीं नहीं, बरैया ने आगे यह भी कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी समाज में ‘खूबसूरत लड़कियां नहीं होतीं’, फिर भी उनके साथ दुष्कर्म होता है। उनके इस बयान को महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और अपराध को तर्क देने वाला बताया जा रहा है।

    विधायक ने बिना किसी स्पष्ट धर्मग्रंथ का हवाला दिए यह दावा भी किया कि कुछ ग्रंथों में अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ सहवास को काशी तीर्थ के समान पुण्य बताया गया है। बरैया ने कहा कि दुष्कर्म अक्सर एक व्यक्ति नहीं, बल्कि समूह द्वारा किया जाता है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इसी “विकृत सोच” के कारण चार महीने और दस महीने की बच्चियों तक के साथ रेप की घटनाएं हो रही हैं।

    खबरें और भी

    बरैया का दावा है कि अपराधियों के मन में यह गलत धारणा रहती है कि ऐसे कृत्य से उन्हें पुण्य मिलेगा और इसी वजह से एससी, एसटी और ओबीसी समाज की महिलाएं व बच्चियां निशाना बनती हैं। हालांकि उनके इस तर्क को अपराध के महिमामंडन और सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है।

    कांग्रेस ने किया किनारा

    विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने बरैया के बयान से किनारा कर लिया और इसे उनकी निजी सोच बताया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बरैया के बयान पर असहमति जताते हुए कहा कि, “रेप किसी भी स्थिति में जस्टिफाई नहीं किया जा सकता। अपराधी सिर्फ अपराधी होता है, उसकी कोई जाति या धर्म नहीं होता।'

    यह भी पढ़ें- 'SC/ST की स्थिति जानवरों जैसी...' कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का बेतुका बयान, दिग्विजय की मौजूदगी में कही बड़ी बात

    भाजपा हुई हमलावर

    हालांकि शनिवार को राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान फूल सिंह बरैया उनके साथ नजर आए। इस पर विरोधी दल कांग्रेस पर हमलावर हो गए। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा- इंदौर में राहुल गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया...यह सहमति है...स्वीकारोक्ति है। अब स्पष्ट है कि महिलाओं और SC-ST समाज के प्रति दूषित, विकृत और कुंठित मानसिकता सिर्फ बरैया की नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पूरी कांग्रेस की सोच है।

    उन्होंने आगे लिखा कि अगर आपत्ति होती, तो मंच साझा नहीं किया जाता। शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को और विशेषकर सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी को, जो महिला सम्मान की बातें तो करती हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी की अपराधी मानसिकता पर चुप हैं। यह चुप्पी अब मौन नहीं, समर्थन है। नारी देवी है, राजनीतिक औजार नहीं। अपमान बर्दाश्त नहीं। धिक्कार है ऐसी कांग्रेस पर।