Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP News: डिंडौरी में तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, कुरकुरे देने के बहाने आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

    Updated: Tue, 30 Jul 2024 10:56 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के डिंडौरी में एक तीन वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    मध्य प्रदेश के डिंडौरी में तीन वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास।
    मध्य प्रदेश के डिंडौरी में तीन वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास।

    HighLights

    1. गंभीर हालत में बालिका जबलपुर की गई रेफर
    2. पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    जागरण न्यूज नेटवर्क, डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी में एक तीन वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में बालिका को पहले जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

    कुरकुरे देने के बहाने दुष्कर्म का प्रयास

    बताया गया कि 40 वर्षीय आरोपित कुरकुरे देने के बहाने बालिका को अपने साथ संजय निकुंज नर्सरी के पीछे ले गया। यहां आरोपित ने बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। नर्मदा नदी में मछली पकड़ने वाले लोगों ने आरोपित को संदिग्ध परिस्थितियों में देखकर परिजनों को सूचना दी। आरोपित को ग्रामीणों ने पकडकर पुलिस के हवाले किया है।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार  

     पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। बताया गया कि आरोपित मवेशी चराने का काम करता था। जब आरोपी बालिका को गांव से बाहर ले जा रहा था तब कुछ लोगों ने उसे टोका भी, तब उसने यह बता दिया कि वह बालिका को उसकी दादी के पास खेत छोड़ने जा रहा है।

    डिंडौरी जिले का ही निवासी है आरोपी

    बालिका को गंभीर हालत में झाड़ियों से निकाला गया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां बडी संख्या में पुलिस बल के साथ ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। बताया गया कि आरोपित डिंडौरी जिले का ही निवासी है जो पीड़ित बालिका के घर में काम मांगने आया था, उसे मवेशी चराने के काम में परिजनों ने रखा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः

    हैदराबाद में 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दुष्कर्म, नई जॉब की पार्टी के बहाने बचपन के दोस्त ने ही लूटी अस्‍मत

    जिनकी जाति का कुछ पता नहीं, वे भी जातिगत जनगणना की बात करते हैं; अनुराग ने कसा तंज तो आग बबूला हुए राहुल गांधी