विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: सिंगरौली में सनसनीखेज वारदात, सेप्टिक टैंक में मिले चार युवकों के शव; कई दिन से गायब थे चारों

Published: Sun, 05 Jan 2025 12:23 AM (IST)

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक गांव में घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक से शनिवार रात चार युवकों के ...और पढ़ें

सिंगरौली के बरगांव इलाके में सेप्टिक टैंक से चार शव मिले हैं (फोटो- जेएनएन)
सिंगरौली के बरगांव इलाके में सेप्टिक टैंक से चार शव मिले हैं (फोटो- जेएनएन)

HighLights

  1. नव वर्ष की पार्टी मनाने के बाद से चार युवक गायब हो गए थे
  2. सामूहिक हत्या की आशंका जताई जा रही है

जेएनएन, सगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के गांव बड़ोखर में एक घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक से शनिवार रात चार युवकों के शव मिले। तीन मृतकों की पहचान हो गई है। फौरी तौर पर सामूहिक हत्या की आशंका जताई जा रही है।

चारों युवक पार्टी मनाने के बाद से गायब थे

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि चारों युवकों को नव वर्ष की पार्टी करते देखा गया था। मृतकों में एक उस मकान मालिक का पुत्र भी है, जिसके पीछे सेप्टिक टैंक है। मकान उन्होंने किराए पर दे रखा था और खुद परिवार के साथ दूसरी जगह रह रहे थे।

एक ग्रामीण को टैंक से बदबू महसूस हुई

मकान मालकिन के मुताबिक उनका पुत्र एक जनवरी को तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। इनमें से दो युवकों को वह नहीं जानतीं। पार्टी मनाने के बाद से ही चारों गायब थे। शनिवार शाम एक ग्रामीण को टैंक से बदबू महसूस हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। टैंक के पास पुलिस को एक कार भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।