Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP News: विष्णुदेव को छत्तीसगढ़ का सीएम बनाए जाने पर शिवराज सिंह ने दी बधाई, बोले- उनके नेतृत्व में नए कीर्तिमान बनाएगा

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 05:00 AM (GMT+05:30)

    विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर् ...और पढ़ें

    विष्णुदेव को छत्तीसगढ़ का सीएम बनाए जाने पर शिवराज सिंह ने दी बधाई
    विष्णुदेव को छत्तीसगढ़ का सीएम बनाए जाने पर शिवराज सिंह ने दी बधाई

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास तथा जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

    छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा

    उधर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि साय दूरदर्शी एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी हैं। आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

    विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री को साधुवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने जनजातीय समाज की द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्र्रपति बनाकर जनजातीय गौरव बढाया है, उसी तरह अब छत्तीसगढ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर जनजातीय समाज को सम्मान देने का काम किया है।