Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP: घर में गड़ा खजाना दिलाने का प्रलोभन देकर कॉलेज प्राचार्य से 1.4 करोड़ की ठगी, आरोपित ड्राइवर गिरफ्तार

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 10:28 PM (IST)

    नर्मदापुरम में डोलरिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा से उनके पुराने ड्राइवर अंकित शर्मा ने तंत्र-मंत्र से गड़ा खजाना दिलाने के नाम पर 1.04 करोड़ ...और पढ़ें

    ठगी का आरोपित गिरफ्तार (प्रतीकात्मक चित्र)

    ठगी का आरोपित गिरफ्तार (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। नर्मदापुरम में तंत्र-मंत्र से घर में गड़ा खजाना दिलाने के नाम पर डोलरिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा से एक करोड़ चार लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोपित अंकित शर्मा उनका पुराना ड्राइवर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने साथी की मदद से इस पूरे घटनाक्रम का अंजाम दिया है।

    तंत्र-मंत्र की कहानियां सुनाकर भरमाया

    पुलिस के अनुसार आदर्श नगर निवासी अंकित शर्मा प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा को तंत्र-मंत्र के चमत्कारों से जुड़ी कहानियां सुनाया करता था, जिससे वे उसके प्रभाव में आ गए और कालिका नगर स्थित अपना मकान उसे किराये पर रहने के लिए दे दिया। आरोपित ने इस दौरान उसने मकान में गड्ढा खोदकर एक पोटली दबा दी और कुछ समय बाद प्राचार्य से उनके मकान के नीचे सात किलो सोना गड़ा होने का दावा करने लगा।

    तांत्रिक बताकर साथी को बुलाया

    आरोपित ने उन्हें खजाना निकालने की पूरी योजना समझाई, जिससे प्राचार्य भी झांसे में आ गए। आरोपित ने उज्जैन का बड़ा तांत्रिक बताकर अपने साथी को बुलाया और दोनों तंत्र-मंत्र का नाटक करने लगे। गड्ढा खोदकर पहले से छिपाई पोटली निकाली और प्राचार्य को सौंपते हुए कहा कि इस पोटली में सोना है, लेकिन खास क्रिया पूरी होने से पहले यदि इसे खोलकर देखा तो अंधे हो जाओगे।

    यह भी पढ़ें- इलाज के बहाने भोपाल लेकर आया, होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, ग्वालियर के डॉक्टर पर केस दर्ज

    फिर शुरू हुआ ठगी का खेल

    आरोपित अंकित ने एक दिन प्राचार्य से बोला कि उज्जैन वाले बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को आपका नाम भी बता दिया है। फिलहाल एक नकली राकेश वर्मा को पुलिस के सामने खड़ा कर दिया है। इस नकली राकेश वर्मा के नाम पर आरोपित ने प्राचार्य से अलग-अलग दिनों में एक करोड़ चार लाख रुपये ठग लिए। आगे भी रुपये देने का दबाव बना रहा था, जिससे परेशान होकर प्राचार्य ने पुलिस से शिकायत की। एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने कहा कि आरोपित अंकित शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी