Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP: अब दूसरे राज्यों में भी नहीं छिप सकेंगे वाहन चोर, यूनिक लेजर कोड से 'ट्रेस' होगी हर गाड़ी

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 07:15 PM (GMT+05:30)

    मप्र परिवहन विभाग ने अपने ऑनलाइन पोर्टल को राष्ट्रीय डेटाबेस से जोड़ा है। अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के यूनिक लेजर कोड को राष्ट्रीय स्तर पर ट्रैक कि ...और पढ़ें

    कार चोरी का प्रयास (प्रतीकात्मक चित्र)

    कार चोरी का प्रयास (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। अब यदि आपका वाहन मध्य प्रदेश से किसी दूसरे राज्य में भेजा जाता है, तो उसे ट्रेस करना पहले के मुकाबले कहीं अधिक आसान होगा। परिवहन विभाग ने अपने ऑनलाइन पोर्टल को नेशनल डेटाबेस के साथ अपडेट कर दिया है, जिससे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के यूनिक लेजर कोड को राष्ट्रीय स्तर पर लिंक कर दिया गया है।

    त्वरित सत्यापन में आसानी

    इस तकनीकी बदलाव के बाद वाहन की मूल जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और मालिक का विवरण दूसरे राज्यों में भी तुरंत सत्यापित किया जा सकेगा। इससे न केवल चोरी की गाड़ियों को पकड़ने में मदद मिलेगी, बल्कि फर्जी नंबर प्लेट और डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन जैसी समस्याओं पर भी लगाम लगेगी।

    हस्तांतरण की प्रक्रिया भी होगी तेज

    परिवहन विभाग के अफसरों का मानना है कि इस अपडेट से अंतरराज्यीय वाहन हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज और अधिक पारदर्शी होगी। भोपाल के आरटीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि परिवहन विभाग के पोर्टल को नेशनल डेटाबेस से जोड़ने से न केवल वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि दूसरे राज्यों में वाहनों की गड़बड़ियों पर भी रोक लगेगी।

    यह भी पढ़ें- Bhopal: चलती कार में थमी युवक की सांसें, डायल-112 के जवानों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला, CPR देकर बचाई जान

    लगभग 1400 शिकायतों का निराकरण

    पिछले दिनों हुई प्रदेश स्तरीय जनसुनवाई में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित कार्यों का निपटारा किया गया। इसमें भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित अन्य क्षेत्रों से आए ड्राइविंग लाइसेंस, एनओसी और वाहन ट्रांसफर से जुड़े करीब 1388 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

    खबरें और भी