विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: जम्मू कश्मीर से 370 हटने के बाद अमरनाथ यात्रियों की बढ़ी संख्या, 40 हजार पहुंची भक्तों की संख्या

Published: Sat, 06 Apr 2024 06:00 AM (IST)

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसका मुख्य कारण पांच अगस्त-2019 को केंद्र सरकार द्वारा ...और पढ़ें

जम्मू कश्मीर से 370 हटने के बाद अमरनाथ यात्रियों की बढ़ी संख्या
जम्मू कश्मीर से 370 हटने के बाद अमरनाथ यात्रियों की बढ़ी संख्या

जेएनएन, भोपाल। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसका मुख्य कारण पांच अगस्त-2019 को केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 का हटाना है। दरअसल धारा हटने से पहले मप्र से हर वर्ष अरमनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या 26 से 30 हजार तक होती थी, लेकिनजब से धारा हटी है तो यात्रियों की संख्या 40 हजार तक पहुंच गई है।

29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है

इस वर्ष 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है, जो 19 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी। अभी अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा के लिए पंजीयन की तारीख तय नहीं की है, लेकिन यात्रियों ने तारीख का ऐलान होते ही ट्रेन में आरक्षण देखना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने यात्रा की तारीख के बीच में आरक्षण भी करा लिए हैं।

प्रदेश भर के यात्रियों को अमरनाथ यात्रा कराने वाली भोपाल की

ओम शिव सेवा शक्ति मंडल संस्था ने इस बार यात्रियों की संख्या 45 हजार के पार होने का अनुमान लगाया है। संस्था के बड़ी संख्या में लोग पूछताछ करने आ रहे हैं। इसके अलावा अपने स्तर पर भी लोग आनलाइन आवेदन करने के लिए पता कर रहे हैं।

  • 2018-35 हजार प्रदेश के लोगों ने यात्रा की।
  • 2019-30 हजार प्रदेश के लोगों ने अमरनाथ यात्रा की थी। (यात्रा के 13 दिन कम हुए थे, इसलिए 30 हजार यात्रियों ने यात्रा की। नहीं संख्या 40 हजार के करीब हो जाती)
  • 2020-कोरोना के कारण यात्रा नहीं हुई।
  • 2021-कोरोना के कारण यात्रा नहीं हुई।
  • 2022-35 हजार यात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की।
  • 2023-40 हजार यात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की।

(नोट : अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोग अलग-अलग माध्यमों से ऑनलाइन पंजीयन कराते हैं। ऑफलाइन भी पंजीयन होते हैं। ऐसे में यह आकड़े करीब में दिए गए हैं। अंतर संभव है।)-

इसलिए बढ़ रही यात्रियों की संख्या

ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा बताते हैं कि वर्षों से लोगों को अमरनाथ यात्रा कराता आ रहा हूं। जम्मू कश्मीर से जब धारा-370 प्रभावशील थी, तब लोगों को असुरक्षा थी, लेकिन धारा-370 हटने के बाद सुरक्षा को लेकर कोई डर नहीं है। ऐसे में लोग बाबा अमरनाथ की यात्रा करने के लिए अधिक संख्या में जाने लगे हैं। 2020-2021 में कोरोना के कारण कोरोना यात्रा नहीं हुई थी। वर्ष-2023 में यात्रियों की संख्या बढ़ी। इस वर्ष भी बढ़ने का अनुमान है।

52 दिनों की यात्रा के लिए पंजीयन कराने के लिए इंतजार

अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने सिर्फ यात्रा की तारीख का ऐलान किया है। इसके अलावा यात्रा का पंजीयन कराने से पहले अधिकृत डाक्टरों की सूची जारी नहीं की है, जो यात्रियों को कंपलसरी हेल्थ सार्टिफिकेट बनाकर दें। साथ ही अधिकृत बैंक भी तय नहीं किए हैं। 52 दिनों की यात्रा में लोग अपने हिसाब से ट्रेन में आरक्षण करा सकते हैं। इससे पहले पंजीयन प्रकिया होती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।