विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया, हमने उनको सम्मान दिया; MP में पीएम मोदी का विपक्ष पर प्रहार

Published: Sun, 14 Apr 2024 04:03 PM (IST)

अंबेडकर जयंती के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने मध्य ...और पढ़ें

कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया, हमने उनको सम्मान दिया- पीएम (फोटो, एक्स)
कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया, हमने उनको सम्मान दिया- पीएम (फोटो, एक्स)

HighLights

  1. संविधान की वजह से आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी
  2. देश को किस दिशा में आगे बढ़ेगा गठबंधन के पास विजन नहीं
  3. फिर एक बार, मोदी सरकार का नारा देश में गूंज रहा

पीटीआई, होशंगाबाद। अंबेडकर जयंती के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक रैली को संबोधित करके हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया, लेकिन हमारी सरकार ने उनका सम्मान किया है।

रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आदिवासियों के योगदान को मान्यता नहीं दी, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें हमेशा सम्मानित किया है।

संविधान की वजह से आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी

पीएम मोदी ने देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चुने जाने का जिक्र करते हुए कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान की वजह से ही एक आदिवासी महिला भारत की राष्ट्रपति बनी।

देश को किस दिशा में आगे बढ़ेगा गठबंधन के पास विजन नहीं

मोदी ने मुख्य विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कह रही है कि अगर मैं तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। उन्होंने कहा, "INDI गठबंधन यह तय करने में असमर्थ है कि देश को किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।"

फिर एक बार, मोदी सरकार का नारा देश में गूंज रहा

पीएम ने कहा कि फिर एक बार, मोदी सरकार का नारा पूरे देश में गूंज रहा है। पीएम ने सभा में कहा कि मोदी का कोई सपना नहीं है, आपके सपने ही मेरा मिशन हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को चिह्नित करने के लिए 2025 को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाएगी।

ये भी पढ़ें: Rewa: 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मासूम मयंक की हुई मौत, 42 घंटे तक चला था सर्च ऑपरेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।