विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनेगी सांची, CM शिवराज करेंगे लोकार्पण; 3 मेगावाट बनेगी बिजली

By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
Published: Wed, 06 Sep 2023 02:47 PM (IST)

मध्य प्रदेश का सांची शहर पहली सोलर सिटी बनने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सांची सोलर सिटी का ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनेगी सांची (Image: Nai Dunia)
मध्य प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनेगी सांची (Image: Nai Dunia)

HighLights

  1. सांची आज मध्य प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनने जा रहा है
  2. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोलर सिटी का लोकार्पण करेंगे
  3. इससे सालाना लगभग सात करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत होगी

रायसेन, नई दुनिया/जागरण डेस्क। अब सांची के पहाड़ों पर 5.5 हेक्टेयर लगे सोलर सिस्टम से बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार (6 सितंबर) को प्रदेश की पहली सांची सोलर सिटी का लोकार्पण करने जा रहे है।

इस समय सांची शहर को दो मेगावाट बिजली की जरूरत है और सोलर सिस्टम के जरिए तीन मेगावट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। सांची सोलर सिस्टम से लगभग 13 हजार 747 टन कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी और सालाना लगभग सात करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत होगी।

विकास और जन कल्याण के लिए हमने कौन-कौन से काम किए

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को भाजपा जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने आगे कहा, 'हमारी उपलब्धियां अनेक हैं, लेकिन हम जनता के बीच जा रहे है तो जनता को ये भी बताएं कि विकास और जन कल्याण के लिए हमने कौन-कौन से काम किए हैं।'

सीएम शिवराज ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को मध्य प्रदेश के शहर बीना आ रहे है। यहां वह रिफाइनरी में पचास हजार करोड़ से पेट्रोकेमिकल हब के विस्तारीकरण के कार्य को हरी झंडी दिखाएंगे। इसकी मदद से मध्य प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ का निवेश ओर होने वाला है और तीन लाख लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़े: महाकाल लोक से बढ़ा उज्जैन के लोगों का व्यापार, आध्यात्मिक अनुभव के साथ कर रहा आर्थिक रूप से संपन्न

इसे भी पढ़े: MP Election 2023: भाजपा ने बदली अपनी रणनीति, 15 साल पुराने गेम पर चलेगा टिकट का खेल