Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री शिवराज के घर गूंजी किलकारी, बड़ी बहू अमानत ने दिया बेटी को जन्म, दादा ने पोती के कान में फूंका गायत्री मंत्र

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 02:01 AM (IST)

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। उनके बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान और बहू अमानत ने दिल्ली एम्स में एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका न ...और पढ़ें

    अस्पताल में नवजात पोती को निहारते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (वीडियो ग्रैब)

    अस्पताल में नवजात पोती को निहारते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (वीडियो ग्रैब)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर खुशियों की बहार है। बुधवार को दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) में उनके बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की पत्नी अमानत ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं और परिवार में नई सदस्य ‘इला’ का स्वागत हुआ है।

    शेयर किया भावुक वीडियो

    इस आनंदमय मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा- “हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए, अमानत मां। कोकिला (साधना) अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋिद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रूचिता जी नानी और आर्यन मामा।

    2025 में हमारे घर दो बेटियां आईं- अमानत और ऋद्धि। 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम् लक्ष्मी।”

    K with daughter 215

    वीडियो में भावुक पल साफ नजर आते हैं, जब डॉक्टर नवजात बच्ची को गोद में लेकर बाहर आते हैं। पहली झलक पाते ही कार्तिकेय चौहान की आंखों में खुशी छलक उठती है। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में बच्ची को पिता की गोद में सौंपा जाता है। इसी दौरान जब मेडिकल स्टाफ पूछता है—“कौन आई है?” तो जवाब मिलता है—“इला आई है।” यह सुनते ही वहां मौजूद सभी चेहरों पर मुस्कान बिखर जाती है। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान अपनी पोती के कान में गायत्री मंत्र का उच्चारण करते दिखाई देते हैं।

    यह भी पढ़ें- फर्जी डिग्री कांड में MP पहुंची राजस्थान पुलिस, भोपाल से लेकर सीहोर तक छापेमारी

    गौरतलब है कि कार्तिकेय चौहान और अमानत बंसल का विवाह 6 मार्च 2025 को हुआ था। 2026 की शुरुआत में ही चौहान परिवार में इस नन्ही परी के आगमन ने खुशियों को दोगुना कर दिया है।

    खबरें और भी