Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indore News: हल्‍दी-कुमकम से दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, जहर खा दंपती ने की आत्‍महत्‍या

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 05 Sep 2022 08:45 AM (IST)

    Indore News इंदौर के राउ में एक दंपती ने जहर खाकर आत्‍महत्‍या कर ली। दोनों ने पांच साल पहले ही लव मैरिज की थी। उनकी एक तीन साल की बेटी भी है। आत्‍महत् ...और पढ़ें

    Indore News: इंदौर के बड़ा बाजार (राउ) में दंपती ने जहर खाकर आत्‍महत्‍या कर ली
    Indore News: इंदौर के बड़ा बाजार (राउ) में दंपती ने जहर खाकर आत्‍महत्‍या कर ली

    इंदौर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। इंदौर के बड़ा बाजार (राउ) में फार्मा फैक्ट्री के कर्मचारी सचिन पटेल और उनकी पत्नी मोहिनी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। आत्महत्या करने से पहले दीवार पर हल्दी-कुमकुम और मार्कर से चार लाइन का सुसाइड नोट लिखा था। पांच साल पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी, उनकी एक तीन साल की बेटी भी है।

    राऊ थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह रघुवंशी से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से देपालपुर निवासी सचिन खजराना इलाके में रहता था। फैक्ट्री दूर थी इसलिए चार दिन पहले उसने बड़ा बाजार में किराए से कमरा लिया।

    रविवार की दोपहर जब पड़ोसी ने उसे आवाज लगायी लेकिन कोई उत्‍तर न मिलने पर पड़ोसी ने वहां झांककर देखा तो नजारा देख कर वो हक्‍का बक्‍का रह गया। टीआई के मुताबिक मोहिनी का शव पलंग पर पड़ा था और सचिन जहर खाने के बाद फांसी पर लटक गया था।

    कमरे की दीवार पर हल्दी-कुमकुम और मार्कर से लिखा हुआ था मैं मोहिनी अपने पति के साथ मर रही हूं। यह मेरे माता-पिता की गलती है। टीआई के मुताबिक पांच साल पहले मोहिनी और सचिन ने प्रेम विवाह किया था।

    उनकी एक तीन साल की बेटी हर्षिता है जो फिलहाल खजराना में रिश्तेदारों के साथ है। पुलिस को अंदेशा है कि आर्थिक तंगी के चलते दंपति ने आत्महत्या की है। सचिन काफी दिनों से बेरोजगार था और मोहिनी पहले आंगनवाड़ी में काम करती थी।

    खबरें और भी