विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्विषा मौत केस: चार्जशीट पेश करने CBI ने मांगी छह दिन की मोहलत, 17 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Published: Tue, 11 Aug 2026 08:27 PM (IST)

नोएडा से भोपाल में ब्याही गई मॉडल त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई को आरोप पत्र दाखिल ...और पढ़ें

-सांकेतिक तस्वीर।

-सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. सीबीआई ने त्विषा शर्मा मौत मामले में चार्जशीट के लिए समय मांगा।

  2. कोर्ट ने सीबीआई को आरोप पत्र दाखिल करने हेतु छह दिन दिए।

  3. आरोपित गिरिबाला और समर्थ की वीसी के माध्यम से हुई पेशी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नोएडा से भोपाल में ब्याही गई एक्टर और मॉडल त्विषा शर्मा की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मंगलवार को आरोप पत्र पेश नहीं हो सका। सीबीआई ने कोर्ट से चार्जशीट दाखिल करने के लिए छह दिन का अतिरिक्त समय मांगा, जिसे प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट शोभना भलावे की अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब सीबीआई को 17 अगस्त को आरोप पत्र प्रस्तुत करना होगा और इसी दिन मामले की अगली सुनवाई भी होगी।

मामले में त्विषा की सास और भोपाल की सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह तथा अधिवक्ता पति समर्थ सिंह आरोपित हैं। मंगलवार को दोनों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। दोनों आरोपित दो जून से न्यायिक हिरासत में हैं।

12 मई को ससुराल में हुई थी त्विषा की मौत

ग्रेटर नोएडा निवासी मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामला सामने आने के बाद इसकी जांच सीबीआइ को सौंपी गई थी। जांच एजेंसी ने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की है और अब आरोप पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में है।

विधिक सेवा प्राधिकरण ने दिए दो अधिवक्ता, पैरवी में नहीं आए

गिरिबाला सिंह की कानूनी मदद के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दो वकील मुहैया कराए हैं। हालांकि दोनों वकील मंगलवार को सुनवाई में शामिल नहीं हुए। गिरिबाला की ओर से उनके पुराने अधिवक्ता ने ही पक्ष रखा।

यह भी पढ़ें- HoneyTrap In Bhopal: लड़की ने होटल के कमरे में बुलाया, युवक के पीछे-पीछे आ धमकी फर्जी पुलिस; डरा-धमकाकर ऐंठे 85 हजार रुपये

हाई कोर्ट में गिरिबाला की जमानत पर सुनवाई फिर टली

उधर, त्विषा शर्मा की मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास एवं सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह के नियमित जमानत आवेदन पर मंगलवार को भी जबलपुर स्थित हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायमूर्ति अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ के समक्ष प्रकरण का नंबर नहीं आ पाने के कारण सुनवाई टल गई। अब बुधवार 12 अगस्त को सुनवाई की संभावना है।