Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Madhavi Raje Scindia: केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मां माधवी की बिगड़ी सेहत, चिंताजनक हालत की खबर सुन दिल्ली रवाना

    Updated: Sun, 05 May 2024 11:45 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की रविवार दोपहर तबीयत बिगड़ गई। लोकसभा चुनाव में प्रचार कर रहे बेटे ज्योतिरादित्य बीच ...और पढ़ें

    जम्मू से माधवी राजे की बेटी चित्रांगदा भी दिल्ली पहुंचीं। (फाइल फोटो)
    जम्मू से माधवी राजे की बेटी चित्रांगदा भी दिल्ली पहुंचीं। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जम्मू से माधवी राजे की बेटी चित्रांगदा भी दिल्ली पहुंचीं
    2. महाआर्यमन भी प्रचार छोड़कर गुना से दिल्ली के लिए रवाना

    जेएनएन, ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की रविवार दोपहर तबीयत बिगड़ गई। लोकसभा चुनाव में प्रचार कर रहे बेटे ज्योतिरादित्य बीच में ही प्रचार छोड़ कर भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

    ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन भी बीच में ही प्रचार छोड़कर गुना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दरअसल, माधवी राजे सिंधिया पिछले 50 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। दो दिन पहले ही उनकी सर्जरी हुई है। वहीं, सिंधिया की पत्नी एक मई को ही दिल्ली पहुंच गईं थीं।

    जम्मू से माधवी राजे की बेटी चित्रांगदा भी दिल्ली पहुंचीं

    इसके अलावा जम्मू से माधवी राजे की बेटी चित्रांगदा भी दिल्ली पहुंच गई हैं। पूरा सिंधिया परिवार दिल्ली में मौजूद है। गुना-शिवपुरी से सिंधिया लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। रविवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सिंधिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मुंगावली में चुनावी सभा कर रहे थे। उसी समय दिल्ली से उन्हें मां की हालत अधिक चिंताजनक होने की सूचना मिली। सिंधिया मुंगावली की सभा के बाद सीधे भोपाल के लिए रवाना हो गए और यहां से दिल्ली गए।

    ये भी पढ़ें: Poonch Terror Attack: बेटे के जन्मदिन पर घर जाने वाला था जवान, पुंछ हमले में MP का बेटा बलिदान; IAF ने दी श्रद्धांजलि