Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP News: संयम, ज्ञान, सेवा, समर्पण और न्याय का आदर्श हैं विद्यासागर जी महाराज - सीएम मोहन यादव

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 03:01 PM (IST)

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज की पहली समाधि स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मुनि विद्यासागर जी महाराज न ...और पढ़ें

    जैन समुदाय और सनातन एक ही विचारधारा से बंधे हुए हैं।
    जैन समुदाय और सनातन एक ही विचारधारा से बंधे हुए हैं।

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। जिस तरह दृश्य बदलते हैं, उसी तरह महा पुरुष शरीर बदलते हैं। विद्यासागर जी महाराज ने अपने जीवन आदर्शों से वह आदर्श प्रस्तुत किए, जिससे वे जीते जी देवता की तरह पूजे गए, पूजे जाते रहेंगे। वे सिर्फ आंखों से ओझल हुए हैं, लेकिन वे, उनके आदर्श, उनके बताए गए सद्मार्ग हमेशा हमारे साथ रहने वाले हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज की पहली समाधि स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि मुनि विद्यासागर जी महाराज ने अपने जीवनकाल में उन सभी आदर्शों और नियमों का पालन किया, जो एक सफल जीवन के लिए आवश्यक है।

    यह भी बोले सीएम

    • जैन समुदाय और सनातन एक ही विचारधारा से बंधे हुए हैं।
    • सनातन और जैन नियमों का जो संबंध है, वह महाराज जी ने दुनिया को सिखाया।
    • गौवंश को बचाने मुनि विद्यासागर जी का बड़ा योगदान।
    • भारत की जड़ों को मजबूत बनाने वाली शिक्षा की आवश्यकता है। जो मुनि जी ने बखूबी निभाया।

    भोपाल में जैन संत आचार्यश्री विद्यासागर जी की स्मृति में एक स्मारक स्थल का निर्माण किया जाएगा, ये घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा में आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में की। मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज और अन्य संसघ जैन संतों के सान्निध्य में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का प्रथम स्मृति दिवस मनाया गया।