Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jagdish Devda: जगदीश देवड़ा को मिली MP के डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी, आठ बार के विधायक के राजनीतिक सफर पर एक नजर

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 05:31 PM (IST)

    Jagdish Devda New Deputy CM of MP भाजपा विधायक दल की बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का एलान हो गया। दक्षिण उज्जैन से विधायक मोहन यादव राज्य के मु ...और पढ़ें

    मलहाड़गढ़ के विधायक जगदीश देवड़ा को मिली डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी (फोटो एक्स)
    मलहाड़गढ़ के विधायक जगदीश देवड़ा को मिली डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी (फोटो एक्स)

    HighLights

    1. जगदीश देवड़ा ने 59024 वोटों से जीत हासिल की है
    2. अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा रहते हैं सजग

    डिडिटल डेस्क, भोपाल। MP News भाजपा विधायक दल की बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का एलान हो गया। दक्षिण उज्जैन से विधायक मोहन यादव राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही विधायक दल की बैठक में दो डिप्टी सीएम बनाने का फैसला हुआ है। जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda New Deputy CM of MP) और राजेंद्र शुक्ला (Rajendra Shukla) मध्य प्रदेश के नए उप मुख्यमंत्री होंगे।

    मध्य प्रदेश में आज यानी 11 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। 11 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में सभी निर्वाचित विधायकों को उपस्थित रहने को लेकर निमंत्रण दिया था। जगदीश देवड़ा पूर्ववर्ती शिवराज सरकार में वित्त मंत्री का जिम्मा संभाल चुके हैं। वह मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। देवड़ा लगातार आठवीं बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

    जगदीश देवड़ा ने 59024 वोटों से जीत हासिल की है

    जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) ने इस बार के चुनाव में 59024 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय विधायक श्यामलाल जोकचंद को हराया है, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी परशुराम सिसौदिया तीसरे नंबर पर रहे, जो 79335 वोटों से चुनाव हारे हैं।

    अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा रहते हैं सजग 

    जगदीश देवड़ा 66 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं। शांत स्वभाव के जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाते हैं। इसके साथ ही वह विवादों से कोसों दूर रहे हैं। इन वजहों से ही देवड़ा को वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग की कमान सौंपी गई थी। माना जाता है कि जगदीश देवड़ा की पार्टी संगठन में अच्छी पकड़ है।

    खबरें और भी

    थावरचंद गहलोत के बाद एक बड़े दलित चेहरे देवड़ा

    मध्यप्रदेश में थावरचंद गहलोत के बाद एक बड़े दलित चेहरे जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। 1990 में पहली बार विधायक बनने के बाद से अपने लगभग 33 वर्ष के लंबे राजनीतिक कार्यकाल में जगदीश देवड़ा आठवीं बार विधायक बने हैं।

    उमा भारती से लेकर शिवराज सिंह सरकार में रहे मंत्री

    2003 में उमा भारती सरकार से लेकर इससे पूर्व की शिवराज सिंह चौहान की सरकार तक में वे बड़े मंत्रालय संभाल चुके हैं। जिनमें परिवहन, गृह, श्रम, जेल, वित्त मंत्री का प्रभार शामिल है। इसके अलावा पार्टी ने उन्हें जहां भी भेजा वहां काफी अच्छा कार्य किया है।

    थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनने के बाद से जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश बीजेपी में बड़े दलित चेहरे के रूप में देखा जा रहा था। उसके चलते अब उन्हें उप मुख्यमंत्री के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। देवड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। मल्हारगढ़ क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

    जगदीश देवड़ा का परिवार और पढ़ाई

    जगदीश देवड़ा नीमच जिले के रामपुरा के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम गेंदालाल देवड़ा है। जगदीश देवड़ा की पत्नी का नाम रेणु देवड़ा है, जिनसे दो पुत्र हैं। अगर देवड़ा की पढ़ाई की बात की जाए तो उन्होंने एम.ए. और एल-एल.बी की डिग्री हासिल की है।

    ये भी पढ़ें: Mohan Yadav को मिला MP का कमान, मध्य प्रदेश में होंगे दो डिप्टी सीएम; नरेंद्र सिंह तोमर बनेंगे विधानसभा स्पीकर