यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO: 'भैया मत जाओ', शिवराज सिंह को गले लगाकर रोने लगीं महिलाएं; पूर्व सीएम ने सांत्वना देते हुए क्या कहा?
शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री न बनने से उनके समर्थकों में काफी निराशा है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देखा ज ...और पढ़ें

HighLights
- शिवराज सिंह के आगे भावुक हुईं महिलाएं
- शिवराज सिंह ने महिलाओं को सांत्वना देने की कोशिश की
- शपथ ग्रहण 13 दिसंबर को होगा: मोहन यादव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Shivraj Singh Chauhan। भाजपा ने मध्य प्रदेश में सीएम पद का एलान कर दिया है। सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के लिए मोहन यादव के नाम का एलान किया गया। चार बार मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान ने उनका प्रस्तावित किया। सीएम पद की रेस में सबसे आगे शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे आगे चल रहा था।
पूर्व सीएम को गले लगाकर रोने लगी महिलाएं
शिवराज सिंह के मुख्यमंत्री न बनने से उनके समर्थकों में काफी निराशा है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि सीएम आवास की महिलाएं उनके मुख्यमंत्री न बनने पर काफी दुखी हैं। शिवराज सिंह महिलाओं को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं।
महिलाओं ने कहा- बहनों ने आपको वोट दिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं रोते हुए पूर्व सीएम से कह रही हैं कि भैया मत जाओ। इसपर शिवराज सिंह ने कहा कि मैं भी कहां कहीं जा रहा हूं। महिलाओं ने इसके बाद कहा,"हम आपको नहीं छोड़ेंगे। हमने आपको वोट दिया। बहनों ने आपको चुना है भैया।"
शिवराज सिंह चौहान को पकड़ रोने लगी 'लाडली बहना', बोली- ''भैया मध्य प्रदेश ने आपको वोट दिया था, हम आपको नहीं छोड़ेंगे...''#BigBreaking #RajasthanNewCM #CMofRajasthan #MadhyaPradeshCM #MadhyaPradesh pic.twitter.com/i3VrDKp0hK
— Arjun Chaudharyy (@Arjunpchaudhary) December 12, 2023
नई कैबिनेट को लेकर सरगर्मी तेज
मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बीच शपथ ग्रहण समारोह के बारे में जानकारी दी है। मोहन ने कहा कि शपथ ग्रहण 13 दिसंबर को होगा।
खबरें और भी
सीएम का नाम फाइनल होने के बाद अब एमपी सरकार की नई कैबिनेट को लेकर सरगर्मी तेज है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व सांसद और विधायक राकेश सिंह, वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव की भूमिका अब तय की जाएंगी।-