यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एमपी: देवास में बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय महामंत्री को मारी गोली, छोटी सी बात पर हुआ झगड़ा
मध्य प्रदेश के देवास में रविवार को बजरंग सेना के पदाधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री को जिलाध्यक् ...और पढ़ें

जेएनएन, देवास। मध्य प्रदेश के देवास से गोली कांड की खबर सामने आई है। यहां पर रविवार को बजरंग सेना के पदाधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री को जिलाध्यक्ष ने गोली मार दी। गोली सीधे कंधे पर जाकर लगी। इसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार हालत खतरे से बाहर है।
किस बात को लेकर हुआ विवाद?
बताया जाता है कि विवाद का कारण फरियादी ने अवैध गतिविधियों को लेकर समझाइश देने पर होना बताया है। वहीं, इस विवाद की दूसरे पहलुओं से भी जांच की जा रही है। हमला करने वाले मुख्य आरोपित सहित उसके दो साथियों को भी पुलिस द्वारा राउंड अप कर लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
कैसे हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकित बावरा निवासी कालापाठा बजरंग सेना का राष्ट्रीय महामंत्री हैं। वह सतवास-खंडवा मार्ग स्थित कपिल जायसवाल बजरंग सेना जिलाध्यक्ष के ढाबे पर आए थे। यहां रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे कहासुनी के दौरान विवाद में अंकित को कपिल ने गोली मार दी।
जांच में जुटी पुलिस
गौरतलब है कि सतवास थाना टीआई बीडी बीरा ने बताया कि आरोपित कपिल सहित उसके साथ गबरू राठौर, विनोद कोरकू तीनों निवासी सतवास को घेराबंदी करके राउंड अप कर लिया गया है। एक अन्य आरोपित के रूप में करण का नाम सामने आया है, उसकी तलाश में टीम लगी है।
यह भी पढ़ें: MP News: वाटरफॉल देखने जा रही छात्रा का पैर फिसला, 500 फीट गहरी खाई में गिरी; हो गई मौत
यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव की दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- जापान की कई बड़ी कंपनियां मध्य प्रदेश में कर सकती हैं निवेश