यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dewas News: 'हिंदुत्व की बात की तो मरवा दूंगा', भाजपा सांसद को मिली जान से मारने की धमकी; कानपुर से आया था फोन
हिन्दूवादी नेता और देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी को आज फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। यह कॉल कानपुर उत्तर प्रदेश के एक ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा सांसद को मिली जान से मारने की धमकी
- फोन करने वाले ने पहले तो सांसद का नाम पूछा
- मोबाइल नंबर की अंतिम लोकेशन कानपुर पाई गई
जागरण न्यूज नेटवर्क, देवास। मध्य प्रदेश के देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की अंतिम लोकेशन उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में पाई गई है। शुक्रवार सुबह 11.40 बजे सांसद सोलंकी के पास फोन आया। फोन करने वाले ने पहले तो सांसद का नाम पूछा, फिर गाली-गलौज शुरू कर दी।
कॉलर ने जान से मारने की दी धमकी
कहा कि तुम राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के लिए बहुत काम कर रहे हो। यह ठीक नहीं है। अपने लोगों को भेजकर तुम्हें मरवा दूंगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि जिस मोबाइल फोन नंबर से धमकी दी गई है, उसकी आखिरी लोकेशन उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की निकली है। इसके बाद नंबर बंद हो गया। पुलिस फोन करने वाले की तलाश कर रही है। वहीं, सांसद का कहना है कि कुछ समय पहले उनको इंटरनेट मीडिया पर भी धमकी मिली थी।