विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: देवास में हिंदुओं ने लगाए घर बेचने के पोस्टर... दिया धरना, पुलिस ने इलाके में निकाला फ्लैग मार्च

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sun, 25 Feb 2024 06:36 AM (IST)

मध्य प्रदेश के देवास में कब्रिस्तान-श्मशान विवाद से क्षुब्ध हिंदुओं ने शनिवार को अपने घर बेचने के पोस्टर लगा दिए ...और पढ़ें

देवास जिले में हिंदुओं ने घर बेचने के पोस्टर लगाए
देवास जिले में हिंदुओं ने घर बेचने के पोस्टर लगाए

HighLights

  1. कब्रिस्तान-श्मशान विवाद में उठाया कदम
  2. देर शाम समझाने पर माने, हटाए पोस्टर
  3. सांसद बोले- निकालेंगे सकारात्मक हल

जेएनएन, देवास। मध्य प्रदेश के देवास में कब्रिस्तान-श्मशान विवाद से क्षुब्ध हिंदुओं ने शनिवार को अपने घर बेचने के पोस्टर लगा दिए।

बाद में प्रशासन और पुलिस के समझाने व इलाके में पुलिस के फ्लैग मार्च के बाद देर रात उन्होंने पोस्टर हटाए। शुक्रवार को प्रशासन ने कब्रिस्तान-श्मशान विवाद में नया रास्ता निकालने का प्रयास किया था।

स्थानीय पार्षद पहुंचे मौके पर

इसी दौरान हुए विरोध के बाद नाराज हिंदू परिवारों ने शनिवार को अपने घरों के सामने घर बेचने के पोस्टर लगा दिए थे। यह सूचना आते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोगों सहित स्थानीय पार्षद भी मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों ने हनुमानजी का चित्र रखकर पूजा की और धरने पर भी बैठ गए।

बता दें कि शहर के स्टेशन रोड स्थित एक भूमि को हिंदू पक्ष श्मशान बताता है और मुस्लिम पक्ष पुराना कब्रिस्तान। लंबे समय से विवाद चल रहा है। पूर्व में यहां एक शव लाकर दफनाने के दौरान भी विवाद हुआ था।

आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए

इसके बाद विवादित स्थल के मुख्य द्वार पर प्रशासन ने ताला लगा दिया था। कुछ दिन पूर्व अंदर रह रहे एक परिवार का घर भी प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ दिया था। इधर प्रशासन और पुलिस की टीम ने यहां नया आवाजाही मार्ग बनाने का प्रयास शुरू किया। इसके विरोध में स्थानीय पार्षद और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

स्थानीय रहवासियों ने अपने घरों पर यह मकान बिकाऊ है के पोस्टर लिखकर टांग दिए। पोस्टरों पर यह भी लिखा कि प्रशासन के कारण वह मकान बेचना चाहते हैं। भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है। प्रशासन से मिलकर जल्द ही हल निकाल लिया जाएगा। किसी हिंदू को अपना घर बेचने की जरूरत क्यों पड़ रही है, इसकी जांच कराई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।