विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस वजह से अधिक आ रहा था बिजली बिल..., 10 महीने पहले हुई महिला की हत्या का कैसे खुला राज?

Published: Sat, 11 Jan 2025 05:48 PM (IST)

मध्य प्रदेश में एक हत्या ने लोगों को सन्न कर दिया है। यहां पर देवास में एक महिला की हत्या ...और पढ़ें

10 महीने पहले हुई महिला की हत्या का कैसे खुला राज? (फोटो- जेएनएन)
10 महीने पहले हुई महिला की हत्या का कैसे खुला राज? (फोटो- जेएनएन)

HighLights

  1. 10 महीने पहले की गई थी महिला की हत्या और लाश को फ्रिज में छिपा दिया गया था।
  2. किरायेदार अधिक बिजली बिल से परेशान था, जब राज खुला तो हैरान रह गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के देवास के एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक घर के फ्रिज में एक महिला का शव मिला है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सबसे हैरान करने वाली बात है कि जिस कमरे से ये लाश मिली है, उसी के थोड़ी दूरी पर एक परिवार रहता था, जिसके इसकी भनक नहीं लगी।

दरअसल, महिला की हत्या करीब 10 महीने पहले कर दी गई। इसके बाद उसके शव को फ्रिज में रख दिया गया। घटना देवास बाईपास स्थित वृंदावन धाम कॉलोनी की है।

कैसे खुला रहस्य

बता दें कि जिस मकान की ये घटना है वह एक व्यवसायी धीरेंद्र श्रीवास्तव का है। मकान मालिक पिछले छह महीनों से दुबई में रह रहे हैं। इस घर में पहले एक किरायेदार रहता था, जिसने पिछले साल जून में घर को खाली किया और दो कमरों में ताला लगा दिया था।

इसी मकान को जुलाई 2024 में उज्जैन के इंगोरिया निवासी बलवीर राजपूत ने किराए पर लिया। इस मकान के दूसरी ओर वह रहते थे। वहीं, शेष कमरों में ताला बंद था। पिछले कुछ समय से बलवीर राजपूत मकान मालिक से अनुरोध कर रहे थे कि एक और कमरा उनको दे दें। इस पर मकान मालिक राजी हो गए और उन कमरों का ताला तोड़ने की अनुमति दे दी।

गुरुवार को तोड़ा गया ताला

गुरुवार को बलबीर ने कमरे का ताला तोड़ा। इसमें प्रवेश के दौरान उसने देखा कि फ्रिज चल रहा था। उसने माना की ये पुराने किरायेदार की लापरवाही के कारण चल रहा है और इसी वजह से बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। उन्होंने तुरंत फ्रिज को बंद किया और अगले दिन अन्य सामान निकालने की योजना बनाई।

फ्रिज के बंद होने के कारण डीफ़्रॉस्टिंग रेफ्रिजरेटर से दुर्गंध आने लगी। शुक्रवार को ये दुर्गंध पूरे इलाके में फैल गई। इस गंध के बारे में पुलिस को सुचित किया गया। जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेफ्रिजरेटर खोला और पाया कि एक महिला की लाश फ्रिज में पड़ी है और सड़ चुकी है। इस लाश को चादर से लपेटा गया था। इस दृश्य को देखकर सभी हैरान रह गए।

कैसे हुई लाश की पहचान

बता दें कि इस मामले की छानबीन करने के बाद पता चला है कि मृतका महिला की पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के तौर पर हुई है। वह संजय पाटीदार के साथ जून 2023 से इसी मकान में किराये पर रहती थी।

जानकारी के मुताबिक महिला और आरोपी पांच साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। महिला शख्स पर शादी का दवाब बना रही थी। इसी से परेशान होकर युवक ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर महिला की हत्या की। इसके बाद शव को फ्रीज में बंद करके भाग निकले।

आरोपी ने पिछले साल घर कर दिया था खाली

बता दें कि पिछले साल जून महीने में संजय ने मकान खाली कर दिया। मगर दो कमरों को खाली नहीं किया। इन बाद में मकान मालिक ने बलवीर राजपुत को घर किराये पर दे दिया। उसके बाद भी लंबे समय तक संजय कमरे खाली करने नहीं पहुंचा। इसके बाद धीरेंद्र ने किरायेदार से ताला तोड़कर संजय के सामान को बाहर रखने को कहा। इसके बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आई है।

पुलिस ने क्या कहा?

मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसपी गेहलोद ने बताया कि संजय ने अपने साथी विनोद दवे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि महिला कि पिछले साल मार्च में हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने शव को फ्रिज में रखने के बाद तापमान को न्यूनतम पर सेट कर दिया था। जिससे शव के बारे में किसी को भनक ना लग सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।