विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी को कमरे में बंद कर बेटी के साथ किया गंदा काम, ऐसे सामने आई पिता की हैवानियत की सच्चाई

Published: Thu, 19 Dec 2024 08:03 PM (IST)

मध्य प्रदेश के देवास से हैवानियत की तस्वीर सामने आई है। यहां पर एक सौतेले पिता ने अपनी 10 साल ...और पढ़ें

पत्नी को कमरे में बंद कर बेटी के साथ किया गंदा काम (फोटो- जागरण)
पत्नी को कमरे में बंद कर बेटी के साथ किया गंदा काम (फोटो- जागरण)

जेएनएन, देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले से करीब 30 किमी दूर स्थित सोनकच्छ तहसील के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बताया जाता है कि यहां पर पत्नी को एक कमरे में बंद कर सौतेले पिता ने 10 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी सामने आते ही क्षेत्र के लोग सन्न रह गए।

अब बेटी को बचाने के लिए खिड़की तोड़कर मां गांव में ही पूर्व सरपंच के यहां पहुंची और फिर चौकीदार व ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा कर बेटी को निकाला गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपित पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित पर करीब तीन साल पहले कोरोना काल के दौरान उसकी बहन द्वारा भी दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया गया था, हालांकि बाद में इसमें समझौता हो गया था।

पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनकच्छ से करीब 10 किमी दूर एक गांव में बुधवार शाम को करीब 6 बजे आरोपित ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद 10 वर्षीय बेटी को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

बेटी की चिल्लाने की आवाज सुनकर मां खिड़की तोड़कर गांव के पूर्व सरपंच के यहां पहुंची। वहां से चौकीदार व अन्य लोगों को भेजा गया जिनकी मदद से दरवाजा तोड़ा गया। उस समय आरोपित आपत्तिजनक स्थिति में मिला। पीड़ित बेटी को लेकर मां पूर्व सरपंच के घर पहुंची और फिर पुलिस को सूचना दी गई। बाद में थाने पहुंचकर महिला ने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।

इस पूरे मामले में आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उसे शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपित मजूदरी करता है और शराब पीने का आदी है।

यह भी पढें: स्वच्छता के लिए पर्यावरण हितैषी इंजीनियरिंग, शोधार्थियों ने तैयार किए सौ प्रतिशत बायोडिग्रेडेबल डिस्पोजल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।