विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP के धार में तेज रफ्तार का कहर, मोड़ न दिखने पर बाइक कुएं में जा गिरी; 4 लोगों की मौत

Published: Fri, 07 Feb 2025 12:18 PM (IST)

Dhar news मोटरसाइकिल कुएं में गिरने से चार युवकों की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 11.50 बजे जिला ...और पढ़ें

धार जिले में बाइक के कुएं में गिरने से चार लोगों की मौत (फाइल फोटो)
धार जिले में बाइक के कुएं में गिरने से चार लोगों की मौत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तीखे मोड़ पर खुले कुएं में गिरी बाइक।
  2. सभी शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उमरबंद से मुंडला गांव लौट रहे थे।

जेएनएन, धार। Dhar news मध्य प्रदेश के धार जिले में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल कुएं में गिरने से चार युवकों की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 11.50 बजे जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर छोटी उमरबंद और मुंडला गांवों के बीच हुई।

सभी मुंडला के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक सभी एक बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे।

एक ही बाइक पर सवार थे चारों

मनवर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार चार लोग एक तीखे मोड़ पर खुले कुएं में गिर गए। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप (19), अनुराग (22), मनीष (20) और रोहन (19) के रूप में हुई है। ये सभी एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छोटी उमरबंद से मुंडला गांव लौट रहे थे।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।