ग्वालियर किले पर शर्मनाक हरकत, विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता कर इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर किले पर विदेशी महिला पर्यटक के साथ युवक ने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि उसका वीडियो भी इंस्टाग्राम पर वायरल किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

ग्वालियर में युवक ने की विदेशी महिला से अभद्रता (वीडियो ग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ऐतिहासिक शहर ग्वालियर की साख को झटका देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां किले पर घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ एक युवक ने अभद्रता की, उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना ने न सिर्फ सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाई, बल्कि कानून व्यवस्था और पर्यटन सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आरोपी युवक ने महिला के साथ अशोभनीय व्यवहार करते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई।
किला घूमने आई थी विदेशी महिला
जानकारी के अनुसार, विदेशी महिला ग्वालियर किले का भ्रमण करने आई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो बना लिया। महिला हिंदी नहीं समझ पा रही थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने यह हरकत की।
लोगों ने दी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं
घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो गया। शहर के लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं ग्वालियर की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और पर्यटन पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
खबरें और भी
वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि युवक ने सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए यह हरकत की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इस घटना को लेकर बुद्धिजीवी वर्ग और स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं शहर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं और विदेशी पर्यटकों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं।
सख्त कार्रवाई के संकेत
एसपी अनु बेनीवाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला के साथ अभद्र व्यवहार, आपत्तिजनक टिप्पणी और सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया जा सकता है। इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।