विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रभु श्रीराम की रील देख रही पत्नी पर तलवार से किया हमला, पति बोला- महाकाल की रील लगाने को कहा था

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:05 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 09:16 PM (IST)

ग्वालियर में मोबाइल पर रील देखने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने पत्नी पर तलवार से ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. पति ने मोबाइल पर महाकाल की रील लगाने कहा।

  2. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  3. पुलिस आरोपित पति की तलाश कर रही है।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मोबाइल पर पसंद की रील देखने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। सिर, गर्दन और घुटने पर चोट लगने से घायल महिला ने किसी तरह पड़ोसी के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। घटना सोमवार रात बड़ा गेट, कांच मिल क्षेत्र की है। पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

भगवान राम की रील देखने पर शुरू हुई बहस

घायल रेवती उर्फ रीतू तोमर ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे वह बच्चों के साथ भगवान श्रीराम की रील देख रही थी। इसी दौरान पति करनवीर सिंह उर्फ करू तोमर घर पहुंचे। पति ने महाकाल की रील लगाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। रीतू के अनुसार, गुस्से में उसके यह कहने पर कि वह ऐसे पति के साथ नहीं रह सकती, विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति मंदिर में रखी पूजा की तलवार उठा लाया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया।

हमले के बाद पड़ोसी के घर में छिपी महिला

अचानक हुए हमले से घबराई महिला बचने के लिए पड़ोसी के घर में घुस गई और दरवाजा बंद कर लिया। शोर सुनकर अन्य पड़ोसी भी वहां पहुंच गए। घटना के समय महिला का बड़ा बेटा और सास भी मौजूद थे। घायल महिला के शरीर पर कई चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर हजीरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची।

यह भी पढ़ें- पति पार्किंग में गया, दूसरे पुरुष संग बाइक पर बैठकर गायब हुई नवविवाहिता पत्नी; 20 दिन बाद लौटी तो ग्वालियर पुलिस को बताई नई कहानी

पति की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर देहाती नालिसी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद केवल रील देखने को लेकर हुआ या पति-पत्नी के बीच पहले से कोई तनाव चल रहा था। आरोपित की तलाश की जा रही है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।