Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण, मां के सामने उठाकर ले भागा बदमाश; CCTV में कैद हुई तस्वीर

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:55 PM (IST)

    ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई, जहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस से डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण हो गया। महिला प्रयागराज जाने के लिए ट्र ...और पढ़ें

    सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को ले जाते हुए दिखा बदमाश।

    सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को ले जाते हुए दिखा बदमाश।

    HighLights

    1. ग्वालियर स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस से डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण।

    2. मां की साड़ी फंसने का फायदा उठाकर बदमाश बच्ची को ले भागा।

    3. ट्रेन छूटने से पहले वारदात, यात्री सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

    डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई है। प्लेटफार्म क्रमांक तीन पर खड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेस से डेढ़ साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। ट्रेन में सवार महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक ट्रेन चल दी। महिला डबरा स्टेशन पर उतरकर वापस ग्वालियर पहुंची और जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज जांचे, जिसमें बदमाश गोद में बच्ची को ले जाता दिख रहा है।

    बुंदेलखंड एक्सप्रेस में सवार हुई थी महिला

    जानकारी के अनुसार, तीन अगस्त की रात को शिवपुरी जिले के खरई गांव निवासी अनीता जाटव डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस से प्रयागराज जाने के लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रेन के जनरल कोच में सवार हो गई। कुछ देर बाद सामने वाली सीट पर आरोपित भी आकर बैठ गया और अनीता से बातचीत शुरू की। बताया कि वह बांदा जा रहा है।

    सीसीटीवी में बच्ची को ले जाता दिखा बदमाश

    बातचीत के दौरान अनीता की साड़ी बिछिया में फंस गई, जिसे वह ठीक करने लगी। तभी बदमाश बच्ची को उठाकर फरार हो गया। जीआरपी ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें टोपी पहने एक युवक बच्ची को ले जाता दिखा है। जीआरपी के एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि हुलिए के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है, इसके लिए टीमें गठित की गई हैं।

    यह भी पढ़ें- फर्जी ट्रेडिंग एप में दिखाया मोटा मुनाफा, ग्वालियर के कारोबारी से 1.63 करोड़ की ठगी; बैंक-सेबी के नाम पर बुना जाल

    तेलंगाना एक्सप्रेस में महिला के गले से झपटी सोने की चेन

    इधर, ग्वालियर स्टेशन के आउटर पर चलती ट्रेन में महिला यात्री के गले से सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार हो गया। घनश्यामदास राठी (62) निवासी ज्ञानबाग कालोनी हैदराबाद 12 स्वजनों के साथ ट्रेन संख्या 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। उनकी भाभी मधुलता जोशी एस-टू कोच की सीट संख्या 49 पर बैठी थीं। आउटर पर बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गया।

    खबरें और भी