विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर: शीतला माता मंदिर हादसे के तीन दिन बाद पुलिस का एक्शन, तिघरा थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:34 AM (IST)

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर हादसे के तीसरे दिन पुलिस ने कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शीतला माता मंदिर हादसे के बाद पुलिस की कार्रवाई हुई।

  2. तिघरा थाना प्रभारी शिवराम कंसाना को लाइन हाजिर किया।

  3. ड्यूटी में लापरवाही और अन्य मामलों में कार्रवाई न करना।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में शुमार शीतला माता मंदिर में हुए हादसे के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने तिघरा थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

शीतला माता मंदिर में जब हादसा हुआ था तब तिघरा थाना प्रभारी शिवराम कंसाना ही ड्यूटी पर तैनात थे। अब तीन दिन बाद पुलिस ने एक्शन लेकर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।

ड्यूटी में लापरवाही

इस पूरे मामले पर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि डकैत कल्ली गुर्जर सहित अन्य दूसरे मामलों में जरूरत के हिसाब से कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि तिघरा थाना प्रभारी के तौर पर उन्होंने ड्यूटी में कई लापरवाही बरतीं। उनके इस रवैये की वजह से एक्शन लेते हुए थाने से हटाया जा रहा है। फिलहाल उन्हें थाने से मुक्त कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

इन पर गिरी गाज

सीएसपी रवि भदौरिया- पीएचक्यू अटैच- मंदिर झांसी रोड क्षेत्र में आता है, झांसी रोड थाना इनके सर्किल में आता था। निरीक्षक शक्ति सिंह यादव- निलंबित- मंदिर इनके थाना क्षेत्र में, इसलिए कार्रवाई। निरीक्षक गीतेश शर्मा- निलंबित- जहां से ओवरलोड ट्रक आया, उसका थोड़ा हिस्सा इनके क्षेत्र में आता है। रक्षित निरीक्षक अभिषेक रघुवंशी- निलंबित- झांसी रोड यातायात थाने के प्रभारी।

इनके ड्यूटी चार्ट में नाम, इसलिए निलंबित

निरीक्षक राघवेंद्र जादौन, प्र.आरक्षक सुशील द्विवेदी, आरक्षक किशन खन्ना, अनिल जैतपुरिया, पवन सेंगर।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

झांसी रोड थाना प्रभारी निरीक्षक सुरभि शर्मा, धर्मेंद्र जोनवार को थाना प्रभारी आंतरी, साधु सिंह गुर्जर को थाना प्रभारी डबरा देहात, डबरा देहात थाना प्रभारी आसिफ मिर्जा बेग को थाना प्रभारी तिघरा, का.निरीक्षक बलविंदर ढिल्लन को थाना प्रभारी महिला थाना बनाया गया है।

दूसरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा

शीतला माता मंदिर हादसे का जिम्मेदार ट्रक चालक दिलबाग सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसने आगे चल रहे ट्रक चालक पर जिम्मेदारी टाली। उसने कहा कि वही आगे चल रहा था। उसी के कहने पर ट्रक लेकर पीछे आया। दूसरा ट्रक चालक फरार है, लेकिन पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया है। अब उसके चालक की तलाश चल रही है। ट्रक कंपू थाने में खड़ा है।