Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टीकमगढ़ PG कॉलेज में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 100000 रुपये रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

    Updated: Tue, 12 May 2026 05:11 PM (IST)

    यह गिरफ्तारी सेवानिवृत्त स्वीपर के जीपीएफ और अन्य देय राशि जारी करने के एवज में ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में हुई, जिसमें आरोपित क्लर्क ...और पढ़ें

    आरोपित क्लर्क नितिन मिश्रा।

    आरोपित क्लर्क नितिन मिश्रा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। टीकमगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सागर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज की तालकोठी शाखा में पदस्थ लिपिक नितिन मिश्रा को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद कॉलेज परिसर और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

    यह है मामला

    लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, ग्राम कारी निवासी देवेंद्र वाल्मीकि ने सागर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पिता हरिकिशन वाल्मीकि कॉलेज में स्वीपर पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली जीपीएफ और अन्य देय राशि जारी करने के लिए संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में कॉलेज का बाबू नितिन मिश्रा ढाई लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

    50 हजार पहले ले चुका था

    शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपित पहले ही 50 हजार रुपए ले चुका था और बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बना रहा था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।

    TKG babu arrested 216

    कार्यालय में दबिश देकर पकड़ा

    मंगलवार को तय रणनीति के तहत देवेंद्र वाल्मीकि कॉलेज कार्यालय पहुंचे और जैसे ही उन्होंने नितिन मिश्रा के हाथ में एक लाख रुपए नकद सौंपे, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान केमिकल टेस्ट में आरोपित के हाथ गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'सर! ले-देकर ही काम होता है तो ये लीजिए...', मुरैना में शिकायत लेकर पहुंचे नौ साल के मासूम ने अफसर की टेबल पर रखीं टॉफियां

    फिलहाल लोकायुक्त टीम कॉलेज परिसर में दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कर रही है। आरोपी लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।