विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाया एमपी युवा कांग्रेस का अध्यक्ष, जानिए कौन हैं Mithendra Singh

Published: Tue, 09 Apr 2024 03:39 PM (IST)

Who is Mithendra Singh लोकसभा चुनाव के पहले युवा कांग्रेस में बड़ा परिवर्तन हुआ है। विक्रांत भूरिया के मध्य प्रदेश ...और पढ़ें

मितेंद्र सिंह को एमपी युवा कांग्रेस का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है।
मितेंद्र सिंह को एमपी युवा कांग्रेस का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है।

HighLights

  1. मितेंद्र सिंह ग्वालियर कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके दर्शन सिंह के पुत्र हैं
  2. लॉ और बिजनेस स्टडीज में पोस्‍ट ग्रेजुएट हैं मितेंद्र

डिजिटल डेस्क, ग्‍वालियर। Mitendra Singh Congress: लोकसभा चुनाव के पहले युवा कांग्रेस में बड़ा परिवर्तन हुआ है। विक्रांत भूरिया के मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश करने के बाद मितेंद्र सिंह को नया अध्यक्ष नियुक्‍त किया गया है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष श्रीनिवास बीवी ने मितेंद्र को तत्‍काल प्रभाव से एमपी युवा कांग्रेस का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है।

मितेंद्र सिंह ग्वालियर कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके दर्शन सिंह के पुत्र हैं, जो वर्तमान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। इसके पहले वे ग्‍वालियर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्‍होंने लॉ और बिजनेस स्टडीज में स्‍नातकोत्‍तर किया है। इसके अलावा मॉडलि‍ंग भी की है। वे एक मोटिवेशनल स्‍पीकर भी रहे हैं।

मितेंद्र को अब तक क्‍या-क्‍या जिम्‍मेदारी मिली?

मितेंद्र को कांग्रेस ने कई जिम्‍मेदारि‍यां दी जा चुकी हैं। उन्‍हें 2017 में युवा कांग्रेस, ग्वालियर का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद  वर्ष 2018 में मुंगावली विधानसभा, मध्य प्रदेश के उप चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए चुना गया था।

2019 में मितेंद्र बदायूं लोकसभा क्षेत्र (उप्र), पठानकोट, गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र (पंजाब) में चुनाव समन्वयक की भूमिका निभा चुके हैं। इसी वर्ष हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी वे समन्वयक रह चुके हैं ।

इसके अलावा वर्ष 2020 में उन्‍हें भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। वहीं, 2020 में उन्‍हें उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। 2021 में भारतीय युवा कांग्रेस राजस्थान के प्रभार रहे और 2023 भारतीय युवा कांग्रेस महाराष्ट्र का प्रभारी भी बनाया गया था।

विक्रांत भूरिया ने क्‍यों दि‍या इस्‍तीफा ?

विक्रांत भूरिया ने रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अपने पिता कांतिलाल भूरिया के क्षेत्र में अपनी व्‍यस्‍तता और कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का हवाला देते हुए युवा कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष श्रीनिवास बीवी को इस्‍तीफे की पेशकश की थी। साथ ही एक जिम्‍मेदार चेहरे को यह जिम्‍मेदार सौंपने का आग्रह किया था। इसके बाद यह बदलावा देखने को मिला। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।