बड़वानी में BEO कार्यालय का लेखा प्रभारी 7000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की कार्रवाई
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर में लोकायुक्त पुलिस ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लेखा शाखा प्रभारी प्रदीप मंडलोई को 7,000 रुपये की रिश ...और पढ़ें

लोकायुक्त टीम की गिरफ्त में आरोपित!

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर में स्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में रिश्वतखोरी का मामला उजागर हुआ है। लोकायुक्त पुलिस ने लेखा शाखा प्रभारी प्रदीप मंडलोई को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक आवेदक की बहू की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े काम और वेतन जारी करवाने के बदले 8 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता बाबूलाल नरगावे, जो ग्राम बकवाड़ी के निवासी और सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, ने इस संबंध में लोकायुक्त से शिकायत की थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया और सोमवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को कार्यालय के स्थापना कक्ष में रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी ने आवेदक की पुत्रवधू के PRAN नंबर जल्दी मंगवाने और वेतन प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर घूस मांगी थी।
लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- इंदौर की आईटी कंपनी में शर्मनाक हरकत : वॉशरूम में खुफिया कैमरा लगाकर रिकॉर्ड किए वीडियो, सफाईकर्मी गिरफ्तार
एक महीने में तीसरी बड़ी कार्रवाई
बड़वानी जिले में शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते एक माह में यह तीसरी कार्रवाई है। इससे पहले 18 मार्च को निवाली में बीआरसी को 5 हजार रुपये लेते पकड़ा गया था, जबकि 9 मार्च को अंजड़ में पुलिसकर्मियों पर भी रिश्वत मांगने के आरोप में कार्रवाई हुई थी।