दबंग ने रोका ‘रास्ता’, कैसे निकले बारात... इंदौर में सेहरा सजाने से पहले दूल्हे ने कलेक्टर दरबार में लगाई गुहार
इंदौर में एक दूल्हे ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि दबंगों ने उसके घर का रास्ता रोक दिया है, जिससे शादी की तैयारियों में बाधा आ रही है। उस ...और पढ़ें

कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचा दूल्हा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को चौंका दिया। अपनी शादी की तैयारियों में जुटा एक दूल्हा सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंच गया, लेकिन वजह खुशी नहीं, बल्कि अपने ही घर तक जाने के रास्ते की जंग थी। दूल्हे ने गांव के दबंग द्वारा रास्ता रोके जाने की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
दूल्हे ने अधिकारियों को बताया कि उसकी शादी इसी महीने की 25 तारीख को तय है, लेकिन घर के सामने रास्ता बंद होने से पूरा परिवार परेशान है। अगर समय रहते रास्ता नहीं खुला, तो बारात और मेहमानों के आने-जाने में भारी दिक्कत खड़ी हो सकती है।
दबंग पर गंभीर आरोप
पीड़ित युवक ने गांव के एक दबंग पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर नाली के पास रास्ता बनने नहीं दे रहा। विरोध करने पर वह परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहा है। हालात ऐसे हैं कि घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
प्रशासन से गुहार, भावुक अपील
जनसुनवाई में दिए आवेदन में दूल्हे ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उसने भावुक लहजे में कहा- जब अपने ही घर तक पहुंचने का रास्ता नहीं है, तो शादी जैसे बड़े आयोजन को कैसे निभाया जाए?
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- इंदौर में खाकी पर दाग : एसआई समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, साढ़े बाईस तोला सोना लूटने और ऑनलाइन रिश्वत के गंभीर आरोप
अब प्रशासन पर नजर
अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का भरोसा दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन कितनी जल्दी रास्ता साफ कर पाता है, ताकि दूल्हे की खुशियों में कोई रुकावट न आए।