Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें, इन बातों का भी रखें ध्यान

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 03:09 PM (IST)

    Health Tips सर्दी के मौसम में व्यायाम और खानपान का ध्यान रखते हुए अपनी सेहत पर ध्यान दिया जा सकता है। इस मौसम में मीठे का भी भरपूर सेवन किया जाता है ज ...और पढ़ें

    Health Tips: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें, इन बातों का भी रखें ध्यान
    Health Tips: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें, इन बातों का भी रखें ध्यान

    इंदौर, जागरण डेस्क। Health Tips: अगर आपको अपनी सेहत बनानी है, तो सर्दी का मौसम आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। सर्दी के मौसम में व्यायाम और खानपान का ध्यान रखते हुए अपनी सेहत पर ध्यान दिया जा सकता है। इस मौसम में मीठे का भी भरपूर सेवन किया जाता है, जिसके कारण लोगों का वजन बढ़ने लगता है और शरीर में शुगर की मात्रा भी बढ जाती है।

    क्या कहते है डाक्टर?

    आहार व पोषण विशेषज्ञ डा. प्रीति शुक्ला के अनुसार, वयस्क और बुजुर्गों को मीठा खाने से बचना चाहिए। सर्दी के मौसम में ज्यादा मीठा खाने से वजन बढ़ने की आशंका होती है। इसके अलावा शरीर में कई अन्य समस्याएं भी आने लगती हैं। ऐसे मौसम में मीठे के अलावा सरसों का साग और मक्के की रोटी का भी भरपूर सेवन किया जाता है।

    डाक्टर के मुताबिक, मधुमेह के मरीज को मक्के का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये काफी नुकसान पहुंचाता है। इसका कारण है कि मक्के में कैलोरी की मात्रा गेंहू की तुलना में अधिक होती है और यहीं कारण है कि मुधमेह के रोगियों को मक्का की रोटी खाने से परहजे करना चाहिए। डाक्टर ने बताया की मधुमेह के मरीजों को मक्का और गेहूं की रोटी के जगह पर ज्वार, बाजरा, रागी की रोटी का सेवन करना चाहिए। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरी होती है।

    MP Election: गुजरात फतह करने के बाद मध्य प्रदेश पर टिकी भाजपा की नजर, प्रदेश संगठन से मांगा जीत का प्लान

    इन बातों का रखें ध्यान

    • साधारण भारतीय थाली पोषक तत्वों से भरी होती है, इसलिए भोजन हमेशा भारतीय थाली में करें।
    • व्यायाम करना न भूले, फल व सब्जियों का सेवन भी जरूर करें।
    • सीड्स और नट्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं, इसलिए इनका सेवन करना जरूरी होता है।
    • तले हुआ भोजन खाने से बचे। घर का शुद्ध भोजन ही करें।
    • वयस्कों की तुलना में बच्चों को पोषकतत्वों की ज्यादा आवश्यकता होती है क्योंकि वे बढ़ रहे होते हैं, इसलिए बच्चों को सूखे मेवे के बने लड्डू खिलाएं।

    MP Politics: कांग्रेस को मिला करारा झटका, कमलनाथ के करीबी नरेंद्र सलूजा ने ली भाजपा की सदस्यता

    खबरें और भी

    Bharat Jodo Yatra: कमल नाथ नहीं चाहते कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश में यात्रा करें - नरोत्तम मिश्रा