Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India Smart Cities Conclave 2023: इंदौर बना देश का सबसे स्मार्ट शहर, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ये शहर

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 02:36 PM (IST)

    India Smart Cities Conclave 2023 भोपाल के इंदौर शहर को सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी के पुरस्कार से नवाजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस कार्यक्रम ...और पढ़ें

    इंदौर शहर (Indore) को देश में सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी के अवार्ड से नवाजा गया।(फोटो सोर्स: जागरण)
    इंदौर शहर (Indore) को देश में सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी के अवार्ड से नवाजा गया।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजेताओं को सम्मानित किया
    2. इंदौर को चार श्रेणियों में सात पुरस्कारों से सम्मानित किया गया
    3. मध्य प्रदेश को नंबर वन राज्य का पुरस्कार दिया गया है

    इंदौर, एएनआई। इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता-2022 (India Smart Cities Conclave 2023) में इंदौर शहर ने एक बार फिर परचम लहरा दिया है। इंदौर शहर (Indore) को सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी के पुरस्कार से नवाजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया।

    दूसरे और तीसरे नंबर इस शहर ने मारी बाजी 

    गुजरात के सूरत शहर को दूसरा और आगरा को तीसरा स्थान मिला है। वहीं, मध्य प्रदेश को नंबर वन राज्य का पुरस्कार दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजेताओं को सम्मानित किया।

    (फोटो सोर्स: हरदीप सिंह पुरी)

    इंदौर के मिले सात पुरस्कार

    प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में 61 पुरस्कार दिए गए। इंदौर को चार श्रेणियों में सात पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों को महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर स्मार्ट सिटी सीइओ दिव्यांक सिंह ने प्राप्त किया।

    केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने आयोजन का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री ने आयोजन में कहा कि इंदौर ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अच्छा काम किया है। चुनौतियों को स्वीकारते हुए एक शहर कैसे आगे बढ़ता है, इंदौर इसका अच्छा उदाहरण है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Smart City Conclave: इंदौर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, कई शहरों को करेंगी सम्मानित