Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदौर संभागायुक्त कार्यालय में बम की धमकी से हड़कंप, एक ईमेल ने मचाई अफरा-तफरी, जांच में निकली अफवाह

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 02:18 AM (GMT+05:30)

    इंदौर में संभागायुक्त और श्रमायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड ने पूरे परिसर ...और पढ़ें

    बम से उडाने की धमकी के बाद  संभागायुक्त कार्यालय को खाली कराकर पूरी जांच की गई ।

     बम से उडाने की धमकी के बाद संभागायुक्त कार्यालय को खाली कराकर पूरी जांच की गई ।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। बुधवार दोपहर एक धमकी भरे ईमेल ने इंदौर के प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया। संभागायुक्त कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए संदेश में कार्यालय और उसी भवन में संचालित श्रमायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

    करीब दोपहर 12 बजे जैसे ही अधिकारियों की नजर इस मेल पर पड़ी, तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे तक पूरे परिसर में सुरक्षा एजेंसियों की हलचल तेज हो गई।

    खाली कराए गए दफ्तर, हर कोना खंगाला

    सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीमें मौके पर पहुंचीं। संभागायुक्त कार्यालय और श्रम आयुक्त कार्यालय को तुरंत खाली कराया गया। कर्मचारियों और आम नागरिकों को बाहर निकालकर पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया।

    आधुनिक उपकरणों की मदद से हर कमरे, गलियारे और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

    Ind C bomb threat 26

    साइबर सेल की एंट्री, मेल भेजने वाले की तलाश तेज

    अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरा मेल सुबह ही भेजा गया था, लेकिन इसे दोपहर में देखा गया। उपायुक्त सपना लोवंशी ने बताया कि मामला साइबर सेल को सौंप दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- इंदौर अग्निकांड : धुएं में घुटती सांसें, हिम्मत से लड़ता एक पिता... अपनों को बचाते-बचाते अपनी जिंदगी कर दी स्वाहा

    अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह मेल कहां से और किसने भेजा। ईमेल की तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

    मेल में तमिलनाडु की राजनीति और विदेशी फंडिंग का उल्लेख

    मेल में तमिलनाडु की राजनीतिक व्यवस्था का उल्लेख करते हुए राजनीतिक टिप्पणियां भी की गई हैं। मेल में स्टाफ-पाकिस्तान के जासूस बोलकर संबोधित किया गया। तमिलनाडु की राजनीति, डीएमके सरकार और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। साथ ही कुछ ट्रस्टों और विदेशी फंडिंग को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं। मेल में लिखा गया कि निजी स्वार्थ वाले संगठन तमिलनाडु में कुछ ट्रस्टों को बहुत चंदा दे रहे हैं। यह विदेशी संगठनों का एजेंडा थोपने का काम करते हैं।

    खबरें और भी